सब्सक्राइब करें

Interesting Facts: खाना खाने के बाद क्यों आती है बिस्तर की याद? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 09 Sep 2022 05:32 PM IST
विज्ञापन
Why We Feel Sleepy After Eating Lunch Or Meal Know Interesting Facts Behind It In Hindi
खाने के बाद क्यों आती है नींद? - फोटो : istock
Why We Feel Sleepy After Lunch: ऑफिस हो, रेस्टोरेंट हो या कोई पार्टी अगर हम थोड़ा हैवी खाना खा लेते हैं, तो हमारे दिमाग में जरूर घर के सुकून भरे बिस्तर का ख्याल आने लगता है। अब चाहे वह सुबह का नाश्ता हो, दोपहर का लंच हो या फिर स्वादिष्ट रात का भोजन हमें खाने के बाद हमें नींद आने लगती है। ऐसा खासतौर पर दोपहर के खाने के बाद ज्यादा ही महसूस किया जाता है। ऐसे में लोग ऑफिस में भी लंच के बाद अक्सर जम्हाई लेते या अंगड़ाई लेते हुए नजर आते हैं, इतना ही नहीं कई बार तो लोग इस बीच एक झपकी भी मार लेते हैं। लेकिन सोचने वाली बात ये है कि आखिर रात को पूरी नींद लेने के बाद भी हमें खाना खाने के बाद नींद क्यों आने लगती है। क्या आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे क्या वजह हो सकती है? आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं कि क्या ये केवल आलस है या फिर इसके पीछे कोई वजह है।

Trending Videos
Why We Feel Sleepy After Eating Lunch Or Meal Know Interesting Facts Behind It In Hindi
खाने के बाद क्यों आती है नींद? - फोटो : istock
आपके मन में कभी न कभी ये बात जरूर आई होगी कि हम खाना तो एनर्जी पाने के लिए खाते है, लेकिन इसे खाते ही आलस और नींद क्यों आती हैं? इसी सवाल का जवाब पता करने के लिए फूड मार्बल नामक एक कंपनी ने रिसर्च की है, जिसके बाद उनके सामने कुछ तथ्य निकलकर आए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Why We Feel Sleepy After Eating Lunch Or Meal Know Interesting Facts Behind It In Hindi
खाने के बाद क्यों आती है नींद? - फोटो : istock
ये तथ्य खाने के बाद आपको सुस्ती और नींद महसूस कराने के जिम्मेदार हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि हम जो खाना खाते हैं, वह हमारी नींद के लिए भी बड़ी भूमिका निभाते हैं। 
 
Why We Feel Sleepy After Eating Lunch Or Meal Know Interesting Facts Behind It In Hindi
खाने के बाद क्यों आती है नींद? - फोटो : istock
वैज्ञानिक और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट डॉक्टर क्लेयर शॉर्ट का कहना है कि, खाना खाने के बाद हमारी आंत और पूरा शरीर काम करने लगता है। दरअसल, ज्यादा शुगर वाला खाना खाने के बाद हमारा ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है और फिर तेज़ी से घट भी सकता है, यही वजह है कि हमें थकान महसूस होती है। 
 
विज्ञापन
Why We Feel Sleepy After Eating Lunch Or Meal Know Interesting Facts Behind It In Hindi
खाने के बाद क्यों आती है नींद? - फोटो : istock
हालांकि, इसमें हमारे हॉर्मोन भी अहम भूमिका निभाते हैं। खाना खाने के बाद हमारे शरीर में सेरोटोनिन (फील गुड हॉर्मोन) काफी तेजी से बढ़ने लगते है। ऐसे में हमें नींद आने लगती है। एक जर्नल में पब्लिश की गई एक रिसर्च की मानें तो सेरोटोनिन हॉर्मोन  खाने के बाद की सुस्ती से संबंध रखते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed