सब्सक्राइब करें

Wolf Attack in Bahraich: इस मामले में शेर से भी आगे है भेड़िया, जानें इस स्वाभिमानी जानवर के अनगिनत रहस्य

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 30 Aug 2024 03:36 PM IST
सार

Wolf Attack in Bahraich: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से भेड़ियों के हमले के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें कई लोगों की मौते भी हुई हैं। आइए इसे लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि आखिर इंसानों पर क्यों हमला करता है भेड़िया?

विज्ञापन
Wolf Attack in up bahraich know interesting fact of wolf in hindi
भेड़िया - फोटो : Amar Ujala

Wolf Attack on Human: भेड़िया कुत्तों की प्रजाति का एक बेहद चालाक और खूंखार जानवर होता है। भेड़िये आमतौर पर तो जंगलों में रहते हैं मगर अक्सर इन्हें रिहायशी इलाकों में छुपकर डेरा डालते हुए देखा जाता है। वे अपनी बुद्धि, सामाजिक संरचना और शिकार करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। विगत कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से भेड़ियों के हमले के कई मामले सामने आए हैं। जिनमें कई लोगों की मौत की खबरे भी सामने आई हैं। सरकार ने इन मामलों की गंभीरता को समझते हुए भेड़ियों को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया है। भेड़िये दिखने 4 से 5 फीट के होते हैं, मगर माना जाता है कि ये अपने से 10 गुना बड़े जानवर का शिकार भी आसानी से कर सकते हैं। भेड़िये उन चुनिंदा जानवरों में से हैं जिसे इंसान कभी अपना पालतू जानवर नहीं बना पाया है, यानी इस जानवर को आजतक इंसानों की गुलामी मंजूर नहीं रही है।

Trending Videos
Wolf Attack in up bahraich know interesting fact of wolf in hindi
भेड़िया - फोटो : iStock

असल में, भेड़िया एक बहुत ही स्वाभिमानी जानवर होता है जो आमतौर पर झुंड के प्रति बहुत वफादार होता है। चाहें कितना भी ताकतवर जानवर हो अगर वो किसी एक भेड़िया पर भी हमला करता है तो पूरा झुंड मिलकर उससे मुकाबला करता है। मगर समाज में लोगों के दिमाग में भेड़ियों को लेकर एक अलग ही तस्वीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wolf Attack in up bahraich know interesting fact of wolf in hindi
भेड़िया - फोटो : iStock

चाहें "जंगल बुक" फिल्म हो या "गेम ऑफ थ्रोंस" की सीरीज हो, कई फिल्मों में भी भेड़ियों बहुत रहस्यमयी तरीके से दिखाया गया है। कभी भेड़ियों को भूतिया डर के प्रतीक के रूप में दिखाया गया है तो कभी पिशाच के रूप में दिखाया गया है, मगर भेड़िए इससे बिल्कुल अलग होते हैं। भेड़ियों के कई ऐसे रोचक तथ्य हैं जिनके बारे में बहुत कम लोगों को मालूम है, ऐसे में आइए इस लेख में भेड़ियों के बारे में विस्तार से जानते हैं। साथ ही ये भी जानेंगे कि आखिर भेड़िया इंसानों पर क्यों हमला करता है।

Wolf Attack in up bahraich know interesting fact of wolf in hindi
भेड़िया - फोटो : iStock

इस मामले में शेर से भी आगे है भेड़िया
सदियों से, भेड़ियों ने मानव कल्पना को प्रभावित किया है, और उन्हें अक्सर बुराई और रहस्यमय प्राणियों के रूप में चित्रित किया गया है। इंसानों ने आजतक दुनिया के लगभग सभी जानवरों से अपनी गुलामी कराई है, चाहें वो गाय हो या पालतू कुत्ता, यहां तक कि खूंखार शेर-चीता से लेकर जहरीले सांप तक को भी पालतू बनाया है। मगर भेड़िए उन चुनिंदा जानवरों में से हैं जिसे आज तक इंसानों की गुलामी स्वीकार नहीं की।

विज्ञापन
Wolf Attack in up bahraich know interesting fact of wolf in hindi
भेड़िया - फोटो : iStock

दरअसल, भेड़िये अपने समाज में अत्यंत ही सामाजिक प्राणी होते हैं, यही कारण है कि वो हमेशा झुंड में चलना पसंद करते हैं। ये आमतौर पर 5 से 20 भेड़ियों के झुंड में होते हैं। भेड़िये बड़े ही स्वाभिमानी प्रकृति के होते हैं। इनके झुंड पर किसी एक पर भी हमला करना पूरे झुंड पर हमला करने जैसा होता है, क्योंकि ये अपने झुंड में एक दूसरे के प्रति बहुत वफादार होते हैं। जीव विज्ञान के जानकारों की मानें तो भेड़ियों के बीच बॉन्डिंग इतनी मजबूत होती है कि ये अपने झुंड से बिछड़ना बिल्कुल नहीं पसंद करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed