{"_id":"5ec4c4193120d16be20657dd","slug":"world-bee-day-200-know-history-and-significance-of-bee-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Bee Day 2020: आखिर क्यों मनाया जाता है मधुमक्खी दिवस? जानिए इस खास दिवस का महत्व","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
World Bee Day 2020: आखिर क्यों मनाया जाता है मधुमक्खी दिवस? जानिए इस खास दिवस का महत्व
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Wed, 20 May 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मधुमक्खी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मधुमक्खियां हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हम जो कुछ भी फल, सब्जियां या अनाज खाते हैं उन्हें उगाने के लिए केवल धूप, मिट्टी और पानी ही जरूरी नहीं हैं बल्कि कीट पतंगों का भी विशेष योगदान है। धरती पर कृषि का एक बड़ा भाग इन्हीं कीट पतंगों पर निर्भर है। ऐसे में मधुमक्खियों के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए और उन्हें खतरों से बचाने के लिए हर साल 20 मई को मधुमक्खी दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस खास दिवस को मनाने के उद्येश्य के बारे में...
2 of 5
मधुमक्खी
- फोटो : अमर उजाला
हम जो भी फल, सब्जियां या अनाज खाते हैं उन्हें उगाने के लिए परागण की प्रक्रिया खास योगदान रखती है। मधुमक्खियां पेड़ पौधों के पराग कणों को एक पौधों से दूसरे पौधों तक पहुंचाने में मदद करती हैं। जब मधुमक्खी किसी एक फूल पर बैठती है तो उसके पैरों और पंखों में पराग कण चिपक जाते हैं और जब यह उड़कर किसी दूसरे पौधे पर बैठती है, तब यह पराग कण उस पौधे में चले जाते हैं और उसे निषेचित कर देते हैं इससे फल और बीजों की उत्पत्ति होती है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मानवीय गतिविधियों के कारण परागण वाले कीट पतंगों का जीवन खतरे में है। उनके महत्व और सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 20 मई को विश्व मधुमक्खी दिवस मनाया जाता है। यह खास दिवस आधुनिक मधुमक्खी पालन की तकनीक का नेतृत्व करने वाले एंटोन जनसा के जन्म दिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मधुमक्खी
- फोटो : फाइल फोटो
मधुमक्खी का कृषि में योगदान
विश्व की 70 प्रतिशत कृषि कीट-पतंगों पर निर्भर है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि 100 में से 70 खाद्य पदार्थ में मधुमक्खियों का हस्ताक्षेप रहता है।
विज्ञापन
5 of 5
मधुमक्खी
- फोटो : फाइल फोटो
मधुमक्खी से जुड़ी खास बात
मधुमक्खी एक ऐसी कीट है जो किसी भी तरह की रोगजनक बैक्टीरिया या वायरस नहीं छोड़ती है। ऐसा कभी देखने को नहीं मिलता की मधुमक्खी के संपर्क में आने से व्यक्ति को कोई बीमारी हो जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।