{"_id":"5c63d4a4bdec2217fc33e989","slug":"worlds-fattest-couple-weight-to-go-beyond-600-kg-because-of-one-mistake","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं दुनिया के सबसे मोटे पति-पत्नी, 10 साल पहले की एक गलती से मिनी कार जितना हो गया वजन","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
ये हैं दुनिया के सबसे मोटे पति-पत्नी, 10 साल पहले की एक गलती से मिनी कार जितना हो गया वजन
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 13 Feb 2019 01:59 PM IST
मोटापा कितना नुकसानदायक होता है, ये अमेरिका के मिसौरी में रहने वाले एक पति-पत्नी से बेहतर कोई नहीं जान सकता। 42 वर्षीय ली और 39 वर्षीय उनकी पत्नी रेना को दुनिया का सबसे मोटा कपल कहा जाता है। उनका वजन एक मिनी कार के जितना है।
Trending Videos
2 of 5
World's Fattest Couple
- फोटो : TLC
ली और रेना की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। 10 साल पहले दोनों अपना वजन कम करने को लेकर जगह-जगह डॉक्टरों के चक्कर काट रहे थे। इसी बीच दोनों की मुलाकात एक वेट लॉस (मोटापा कम करने वाले) क्लीनिक में पहली बार हुई और धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। उनका प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि उन्होंने वेट लॉस प्रोग्राम बीच में ही छोड़ दिया, जो उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
World's Fattest Couple
- फोटो : TLC
वेट लॉस प्रोग्राम छोड़ने के बाद उनका वजन तेजी से बढ़ने लगा और धीरे-धीरे उन दोनों का कुल वजन 1256 lbs यानी करीब 600 किलो हो गया। इसमें ली का वजन 324 किलो और रेना का वजन 246 किलोग्राम था। वजन बढ़ने के कारण घूमना-फिरना तो दूर उनका उठना-बैठना भी मुश्किल हो गया।
4 of 5
World's Fattest Couple
- फोटो : TLC
ली की जिंदगी बिस्तर पर ही पड़े-पड़े कट रही है, जबकि उनकी पत्नी रेना की भी हालत कुछ ठीक नहीं है। उनके खाने-पीने से लेकर हर तरह से दोनों का ख्याल ली की बहन केसी के जिम्मे है। हाल ही में एक अंग्रेजी टीवी चैनल पर ली और रेना की परेशानियों से भरी जिंदगी को दिखाया गया।
विज्ञापन
5 of 5
World's Fattest Couple
- फोटो : TLC
ली और रेना का कहना है, हमें इस बात का बहुत अफसोस है कि हम खुद का ख्याल भी नहीं रख पाते। उनका मानना है कि अब सर्जरी से ही उनकी जान बच सकती है। दोनों अपना वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।