{"_id":"5e9323918ebc3e78c27fa490","slug":"worlds-smallest-island-country-nauru-interesting-facts-pleasant-island","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया का सबसे छोटा द्वीपीय देश, जिसकी रोचक बातें शायद ही जानते होंगे आप!","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया का सबसे छोटा द्वीपीय देश, जिसकी रोचक बातें शायद ही जानते होंगे आप!
दुनिया में कई द्वीपीय देश हैं, जो छोटे-बड़े द्वीपों से मिलकर बने हैं। दरअसल, द्वीप पानी के बीच में स्थित स्थल को कहा जाता है। यह चारों ओर समुद्र से घिरा हुआ कोई प्रदेश या भू-भाग होता है। वैसे तो इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा द्वीपीय देश है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे छोटा द्वीपीय देश कौन है? इस देश की कई ऐसी खास बातें हैं, जिनके बारे में बहुत कम ही लोगों को पता होती हैं।
2 of 5
दुनिया का सबसे छोटा द्वीपीय देश
- फोटो : Social media
दुनिया के सबसे छोटे द्वीपीय राष्ट्र का नाम है नाउरु या नॉरू। यह माइक्रोनेशियाई दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित है। महज 21 वर्ग किलोमीटर में फैला यह विश्व का सबसे छोटा स्वतंत्र गणराज्य और दुनिया में सिर्फ एकमात्र ऐसा गणतांत्रिक राष्ट्र है, जिसकी कोई राजधानी नहीं है।
3 of 5
नॉरू
- फोटो : Social media
नॉरू को 'सुखद द्वीप' भी कहते हैं, क्योंकि यहां के लोग आराम से सुख-चैन से जिंदगी गुजार रहे हैं। साल 2018 की जनगणना के मुताबिक, इस देश की आबादी 11 हजार के करीब है। इस देश के बारे में ज्यादातर लोगों को पता नहीं है, इसलिए यहां पर बहुत कम ही लोग घूमने के लिए आते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2011 में यहां महज 200 लोग ही घूमने के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दुनिया का सबसे छोटा द्वीपीय देश
- फोटो : Social media
नॉरू में सिर्फ एक ही एयरपोर्ट है, जिसका नाम 'नॉरू अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा' है। वैसे तो यहां के अधिकतर लोग ईसाई धर्म का पालन करते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां कई ऐसे भी लोग हैं जो किसी भी धर्म को नहीं मानते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
नॉरू
- फोटो : Social media
नॉरू को करीब 3,000 साल पहले माइक्रोनेशियन्स और पॉलिनेशियन्स द्वारा बसाया गया था। यहां पर पारंपरिक रूप से 12 कबीलों का राज था, जिसका असर इस देश के झंडे पर भी दिखता है। 60-70 के दशक में इस देश की मुख्य आय फास्पेट माइनिंग से होती थी, लेकिन अधिक दोहन की वजह से यह खत्म हो गया। यहां नारियल का उत्पादन खूब होता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।