सब्सक्राइब करें

Zara Hatke: इस देश में बच्चों से लेकर प्रधानमंत्री तक चलाते हैं साइकिल? जानिए आखिर क्या है वजह

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sun, 17 May 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Zara Hatke Prime Minister of the Netherlands Rides a Bicycle
इस देश में बच्चों से लेकर प्रधानमंत्री तक चलाते हैं साइकिल - फोटो : Adobe Stock

Zara Hatke: नीदरलैंड्स की साइकिल संस्कृति की चर्चा अक्सर होती है। दुनिया में शायद ही कोई देश होगा, जहां पर लोग साइकिल को अहमियत देते हों। लेकिन नीदरलैंड्स में बड़े नेता भी साइकिल चलाते दिखाई देते हैं। वहां के पूर्व प्रधानमंत्री मार्क रुटे को कई बार संसद तक साइकिल से जाते हुए देखा गया है। देश की राजधानी एम्स्टर्डम की साइकिल पहचान बन चुकी है। यहां पर बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक साइकिल चलाते नजर आते हैं। 

वर्तमान में नीदरलैंड्स को साइकिलों का स्वर्ग कहा जाता है। कभी इस देश में कारों का दबदबा तेजी से बढ़ गया था। 1950 और 60 के दशक में आर्थिक विकास के साथ ही देश में गाड़ियों की संख्या बढ़ी तेजी से बढ़ी। सड़क से साइकिलें धीरे-धीरे गायब होने लगीं, लेकिन सड़क हादसों में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई। साल 1971 में नीदरलैंड्स में सड़क हादसों में हजारों लोगों की जान चली गई, जिनमें बड़ी संख्या बच्चों की थी। 
 
Zara Hatke Prime Minister of the Netherlands Rides a Bicycle
इस देश में बच्चों से लेकर प्रधानमंत्री तक चलाते हैं साइकिल - फोटो : Adobe Stock

 नीदरलैंड्स में हादासों के बाद लोगों की गुस्सा बढ़ गया। उन्होंने कारों के खिलाफ और सुरक्षित सड़कों के समर्थन में बड़े अभियान की शुरुआत कर दी। लोगों ने आंदोलन का नाम स्टॉप डी किंडरमोर्ड रखा, जिसका मतलब बच्चों की मौत रोको। सड़कों पर लोग साइकिल लेकर उतर गए।

Trending Videos
Zara Hatke Prime Minister of the Netherlands Rides a Bicycle
इस देश में बच्चों से लेकर प्रधानमंत्री तक चलाते हैं साइकिल - फोटो : Adobe Stock

प्रदशनों को देखते हुए तत्कालीन सरकार ने कारों की स्पीड सीमित कर दी। इसके साथ ही नई डिजाइन वाली सड़कें बनाई गईं और साइकिल चालकों के लिए अलग रास्ते बनाए गए। 

Alien News: अमेरिका के पास हैं 4 प्रजाति के एलियन, CIA से जुड़े वैज्ञानिक ने किया चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Zara Hatke Prime Minister of the Netherlands Rides a Bicycle
इस देश में बच्चों से लेकर प्रधानमंत्री तक चलाते हैं साइकिल - फोटो : Adobe Stock

 वैश्विक तेल संकट ने सोच में लाया बदलाव

1973 के आए वैश्विक तेल संकट ने भी नीदरलैंड्स के लोगों की सोच को बदल दिया। उस दौरान तेल के दाम तेजी से बढ़ा और सरकार ने रविवार को कई सड़कों पर कारों के आने जाने पर रोक लगा दी। खाली सड़कों पर लोग साइकिल चलाने लगे। इस दौरान लोगों ने देखा कि कम ट्रैफिक वाला शहर अधिक आरामदायक और सुरक्षित है। इसी दौरान नीदरलैंडस में साइकिल में फिर बढ़ावा मिला। 

Doomsday: क्या नवंबर में इस तारीख को खत्म हो जाएगी दुनिया? 1960 में वैज्ञानिक ने की थी डरावनी भविष्यवाणी

विज्ञापन
Zara Hatke Prime Minister of the Netherlands Rides a Bicycle
इस देश में बच्चों से लेकर प्रधानमंत्री तक चलाते हैं साइकिल - फोटो : Adobe Stock

अभी नीदरलैंड्स में हजारों किलोमीटर लंबे साइकिल ट्रैक बन हुए हैं। देश के कई शहरों में साइकिल अलग सिग्नल, पार्किंग और लेन बनाए गए हैं। यहां हर दिन साइकिल से यात्रा का बड़ा हिस्सा पूरा करते हैं। एम्स्टर्डम को दुनिया की साइकिल राजधानी भी कहते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed