सब्सक्राइब करें

Zero Gravity Places: दुनिया की वो रहस्यमयी जगहें जहां काम नहीं करती ग्रैविटी, नीचे की जगह ऊपर जाती हैं चीजें

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Thu, 16 Apr 2026 03:58 PM IST
सार

Zero Gravity Location on Earth: क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ ऐसी रहस्यमयी जगहें भी हैं, जहां गुरुत्वाकर्षण के नियम मानो काम ही नहीं करते हैं। आइए इन अनोखी जगहों के बारे में जानते हैं, जो आज भी विज्ञान के लिए एक दिलचस्प पहेली बनी हुई हैं।

विज्ञापन
Zero Gravity Places To Visit 7 places on earth where gravity doesnt work
यहां न्यूटन के नियम भी हो जाते हैं बेअसर! - फोटो : Amar Ujala

Zero Gravity Places on Earth: महान वैज्ञानिक आइजक न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण (Gravity) का सिद्धांत दिया था, जिसके अनुसार जो भी वस्तु ऊपर जाएगी, वह पृथ्वी के खिंचाव के कारण नीचे जरूर लौटेगी। बचपन से हम सभी ने यही पढ़ा है कि यही वह ताकत है, जिसकी वजह से हम जमीन पर टिके रहते हैं और ग्रह-नक्षत्र अपनी कक्षा में घूमते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में कुछ ऐसी रहस्यमयी जगहें भी हैं, जहां यह नियम मानो काम ही नहीं करता। कहीं पानी नीचे गिरने के बजाय ऊपर उठता नजर आता है, तो कहीं गाड़ियां बिना इंजन के ही ढलान के उलट दिशा में चलने लगती हैं। आइए इन अनोखी जगहों के बारे में जानते हैं, जो आज भी विज्ञान के लिए एक दिलचस्प पहेली बनी हुई हैं।



African Grey: इंसानों की तरह सोचता है ये अनोखा पक्षी, पार्टनर के साथ वफादारी और तेज दिमाग है इसकी खासियत

Trending Videos
Zero Gravity Places To Visit 7 places on earth where gravity doesnt work
रिवर्स वॉटरफॉल- महाराष्ट्र (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : AI

रिवर्स वॉटरफॉल (महाराष्ट्र)
महाराष्ट्र में नानेघाट और कवलेशेट पॉइंट के पास मौजूद ‘रिवर्स वॉटरफॉल’ इसका बेहतरीन उदाहरण है। यहां झरना नीचे गिरने के बजाय ऊपर की ओर उड़ता हुआ दिखता है। दरअसल, तेज और दबाव वाली हवाएं पानी को नीचे गिरने नहीं देतीं और उसे ऊपर की दिशा में उछाल देती हैं, जिससे यह नजारा किसी चमत्कार जैसा लगता है।

Interesting Facts: क्यों हर लड़ाकू विमान दिखता है ग्रे? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन
Zero Gravity Places To Visit 7 places on earth where gravity doesnt work
मिस्ट्री स्पॉट- अमेरिका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : AI

मिस्ट्री स्पॉट (अमेरिका)
इसी तरह अमेरिका के मिस्ट्री स्पॉट में भी अजीब घटनाएं देखने को मिलती हैं। 1939 में खोजी गई इस जगह पर लोग टेढ़े-मेढ़े कोण पर खड़े रहते हैं, लेकिन गिरते नहीं। ऐसा लगता है मानो यहां गुरुत्वाकर्षण का असर कमजोर पड़ गया हो, हालांकि वैज्ञानिक इसे नजर के भ्रम (optical illusion) और असामान्य संरचना का नतीजा मानते हैं।

Indian Railways Facts: क्या आप जानते हैं रेलवे ट्रैक और रेलवे लाइन के बीच का अंतर? यहां जानिए असली फर्क

Zero Gravity Places To Visit 7 places on earth where gravity doesnt work
मैग्नेटिक हिल- लद्दाख और स्पूक हिल- अमेरिका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : AI

मैग्नेटिक हिल (लद्दाख) और स्पूक हिल (अमेरिका)
भारत के लद्दाख में स्थित 'मैग्नेटिक हिल' और अमेरिका के 'स्पूक हिल' भी इसी तरह के रहस्यों से भरे हैं। यहां अगर आप अपनी गाड़ी का इंजन बंद कर दें, तो वह अपने आप ढलान के विपरीत दिशा में ऊपर की ओर बढ़ने लगती है। माना जाता है यह घटना असल में आसपास की भौगोलिक बनावट और दृष्टि भ्रम के कारण होती है, लेकिन अनुभव बेहद चौंकाने वाला होता है।

Momos History: तिब्बत की ठंड से दिल्ली की गलियों तक, जानें 600 साल का मोमोज का सफर

विज्ञापन
Zero Gravity Places To Visit 7 places on earth where gravity doesnt work
कृष्णा का बटरबॉल- तमिलनाडु (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : AI

कृष्णा का बटरबॉल (तमिलनाडु)
तमिलनाडु के 'कृष्णा का बटरबॉल' का विशाल पत्थर भी विज्ञान को हैरान करता है। लगभग 250 टन वजनी यह चट्टान ढलान पर टिकी हुई है, फिर भी हजारों वर्षों से अपनी जगह पर स्थिर है। कई प्रयासों के बावजूद इसे हिलाया नहीं जा सका, जो इसे और भी रहस्यमयी बना देता है।

Weird News: मौत के पार क्या है? जानें 19 साल की लड़की की हैरान करने वाली कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed