सब्सक्राइब करें

12 साल की उम्र, तीन साल की मेहनत...लिख डाला 40 हजार शब्दों का उपन्यास

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 07 Nov 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
12 year old student wrote a novel within Three year in Chandigarh
जयवीर। - फोटो : अमर उजाला

12 साल की उम्र में एक लड़ने ने 40 हजार शब्दों और 238 पृष्ठ का उपन्यास लिख दिया। उपन्यास लिखने वाले छात्र का नाम जयवीर है। चंडीगढ़ के रहने वाले जयवीर छठी कक्षा के छात्र हैं। जयवीर ने बताया कि उन्होंने नौ वर्ष की उम्र में उपन्यास "द डबल फोर्स एंड द फालेन किंगडम" लिखने की शुरुआत की थी।

Trending Videos
12 year old student wrote a novel within Three year in Chandigarh
- फोटो : अमर उजाला

जयवीर ने बताया कि वह प्रत्येक सप्ताह के अंत में उपन्यास को लिखने में साठ से नब्बे मिनट लगाते थे। हर चैप्टर लिखने के बाद वह उसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करते थे। उनकी टिप्पणी के बाद वे उपन्यास में त्रुटियां ठीक करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
12 year old student wrote a novel within Three year in Chandigarh
पुस्तक का विमोचन।

माता पिता ने किया प्रोत्साहित 
जयवीर को इतनी कम उम्र में लिखने के लिए उनके पिता-माता ने प्रोत्साहित किया। जसवीर के पिता जसजीत सिंह निजी बैंक में वाइस प्रेसिडेंट और मां गुरशीक कौर माता कॉलजे में प्रवक्ता हैं। जयवीर ने बताया कि उनके दिमाग में कहानी के विचार आते रहते थे। जिसके बाद उनके अभिभावकों ने उन्हें उन विचारों को लिखने के लिए प्रेरित किया। जयवीर को यह उपन्यास पूरा करने में तीन साल का समय लगा। जयवीर ने बताया उनकी यह कहानी एडवेंचर पर आधारित है। 

12 year old student wrote a novel within Three year in Chandigarh
- फोटो : अमर उजाला

दो जुड़वा भाइयों की कहानी है जयवीर का उपन्यास :
जयवीर ने बताया यह उपन्यास जोन और जेरेमी की कहानी है, दोनों जु़ड़वा भाई हैं। दोनों ही भाई एडवेंचर की तलाश में रहते हैं। लेकिन उनको एडवेंचर मिलता नहीं। एक बार बसंत के मौसम में एक डकैत उनके शांतिपूर्ण शहर में हंगामा मचाना शुरू कर देता है। इसके बाद एक हत्या होने के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण होने लगता है। पुलिस भी इस मामले में साक्ष्य नहीं जुटा पाती। ऐसे में दोनों भाइयों के लिए खुद को साबित करने का एक शानदार मौका आता है। वह दोनों ही इस मिशन पर निकल पड़ते हैं। वह एक कुछ शक्तिशाली व्यक्तियों के बीच पहुंच जाते हैं। इस दौरान दोनों भाई एडवेंचर और मिस एडवेंचर की सीरीज में चलते जाते हैं।

विज्ञापन
12 year old student wrote a novel within Three year in Chandigarh
- फोटो : अमर उजाला

साहित्य अकादमी और सेंट जोन्स ने किया उपन्यास का विमोचन 
जयवीर सेंट जोन्स स्कूल -26 के छात्र हैं। उनके उपन्यास "द डबल फोर्स एंड द फालेन किंगडम" का विमोचन चंडीगढ़ साहित्य अकादमी और सेंट जोन्स ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के साथ मिलकर सेंट जोन्स स्कूल की प्राचार्य कविता दास ने शनिवार को किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व आईएएस विवेक अत्रे, लेखक खुशवंत सिंह और लेखक नील कमल पूरी रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed