फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana Politics: सभी राजनीतिक दलों ने ताकत झोंकी, विधानसभा चुनावों से पहले अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे

Sun, 29 May 2022 11:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 29 May 2022 11:36 PM IST
सार

राजनीतिक दल 2024 विधानसभा चुनावों से पहले अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। सिरसा में रैली कर सीएम ने उपलब्धियां गिनाई तो वहीं हुड्डा ने लुभावने वादे किए। कुरुक्षेत्र में केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए।

विज्ञापन
All major political parties rally in Haryana on Sunday
कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी की रैली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा में रविवार को सियासी पारा उफान पर रहा। 2024 में होने विधानसभा चुनावों को लक्ष्य मानते हुए आगामी माह में होने वाले निकाय चुनावों के लिए सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सभी दल अपने अपने दावों और घोषणाओं से माहौल पक्ष में बनाने में जुट गए हैं।



सिरसा जिले के ओढ़ा में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जहां अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और भविष्य के लिए विकास का खाका पेश किया, वहीं पड़ोस के जिले फतेहाबाद में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने फिर से सत्ता पर काबिज होने के लिए एमएसपी पर गांरटी और बुजुर्गों की पेंशन 6 हजार करने के लुभावने वादे किए। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आप के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सरकार को निशाने पर लिया। भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर कड़ा हमला कर युवाओं को साधने की कोशिश की है।

All major political parties rally in Haryana on Sunday
सिरसा में सीएम मनोहर लाल का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उपलब्धियां गिनाईं, विकास का खाका खिंचा, भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश
ओढ़ा में प्रगति रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सात साल सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भविष्य के लिए भी विकास का खाका खिंचा। मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा की पूरी जनता को अपना परिवार माना है और बिना भेदभाव के प्रदेश में समान विकास करवाया है। सभी हलकों में बराबर के विकास कार्य कराएं हैं, चाहे कोई सत्ता पक्ष का विधायक हो या फिर विपक्ष का। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार सदियों से चला आ रहा था, इसे पकड़ने की हिम्मत किसी ने नहीं दिखाई थी। हमारी सरकार ने कार्रवाई की है, भ्रष्टाचार मामलों में 800 लोग फिलहाल जेल में पड़े हैं और 300 की तलाश जारी है। अब खर्ची और पर्ची नहीं चलने दी जाएगी। 

All major political parties rally in Haryana on Sunday
फतेहाबाद में आयोजित कार्यक्रम में बोलते पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

किसानों और बुजुर्गों का लुभाने की कोशिश, फिर से चौधर लाने का संदेश
कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव के फतेहाबाद में हुआ विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम कई मायनों में खास रहा। एक तो कैप्टन अजय यादव और किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी पूर्व भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ एक ही मंच पर बैठे नजर आए। दूसरा, समर्थकों ने हुड्डा को 2024 के लिए सीएम चेहरा प्रोजेक्ट किया।

मंच संचालक पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा समेत कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने मंच से दावा किया कि फिर से भूपेंद्र हुड्डा की सरकार बनने जा रही है। कार्यक्रम के बहाने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया गया कि फिर से हुड्डा की चौधर आने वाली है। इस दौरान खुद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने कार्यकाल के दौरान किए कार्यों को दोहराया और किसानों व बुजुर्गों के लिए घोषणाएं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
All major political parties rally in Haryana on Sunday
कुरुक्षेत्र रैली में बोलते अरविंद केजरीवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

पंजाब के बाद अब हरियाणा के युवाओं पर आप का फोकस
दिल्ली मॉडल के दम पर पंजाब में बहुमत से सरकार बनाने के बाद अब अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के युवाओं को साधने की कोशिश की है। कुरुक्षेत्र की धरती से भ्रष्टाचार, बेरोजगारी पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने अस्पताल, स्कूलों को सुधारने के वादे के साथ साथ हरियाणा में भी मुफ्त में बिजली देने का वादा कर लोगों को लुभाने की कोशिश की।

विज्ञापन
All major political parties rally in Haryana on Sunday
कुरुक्षेत्र रैली में बोलते अरविंद केजरीवाल। - फोटो : ANI

वहीं, पेपर लीक और रोजगार नहीं मिलने से हताश युवाओं को साधते हुए कहा कि आप की सरकार आने पर लाखों युवाओं को रोजगार दिए जाएंगे। खुद को हरियाणा का लाल बताते हुए उन्होंने कहा कि आप अपने बच्चों को डाक्टर इंजीनियर बनाना चाहते हो या फिर दंगाई, ये फैसला आपने करना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed