सब्सक्राइब करें

पंजाब में कांग्रेस नेता की हत्या : हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 20 Feb 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Big Reveals in PM Report Of Youth Congress District President Gurlal Singh
हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व जिला परिषद सदस्य गुरलाल सिंह पहलवान के शव का श्री गुरू गोबिंद सिंह जी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के दौरान गुरलाल सिंह के शरीर पर 12 गोली लगने का खुलासा हुआ। पोस्टमार्टम के बाद उनका श्री रामबाग में धार्मिक रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हजारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। 

Trending Videos
Big Reveals in PM Report Of Youth Congress District President Gurlal Singh
यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष को अंतिम विदाई देते परिजन व शहरवासी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष वरिंद्र सिंह ढिल्लो समेत मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लो समेत प्रदेश भर से पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अंतिम संस्कार में शामिल हुए। वरिंद्र सिंह व कुशलदीप ने कहा कि गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या से न सिर्फ परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है बल्कि पार्टी को भी अपूर्णीय क्षति हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Big Reveals in PM Report Of Youth Congress District President Gurlal Singh
गुरलाल सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बता दें कि गुरुवार को जुबली सिनेमा चौक के पास बाइक सवार दो लोगों ने दो पिस्टलों से अंधाधुंध फायरिंग कर गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक के पिता सुखचैन सिंह के बयान पर 5-6 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश व असलहा एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। 

Big Reveals in PM Report Of Youth Congress District President Gurlal Singh
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

45 बोर की पिस्टल से हुए फायर
पोस्टमार्टम और पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि गुरलाल सिंह पहलवान पर हमलावरों ने 45 बोर की पिस्टल से फायर किए गए हैं। आमतौर पर यह पिस्टल अर्धसैनिक बल इस्तेमाल करते हैं। इस संबंध में पुलिस का कोई भी अधिकारी जानकारी देने को तैयार नहीं है। सूत्रों का दावा है कि घटनास्थल से पुलिस को 45 बोर के कारतूस बरामद हुए हैं, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Big Reveals in PM Report Of Youth Congress District President Gurlal Singh
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सीएम के आदेश पर जिला पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंकी 
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आदेश के बाद जिला पुलिस ने केस को सुलझाने व हमलावरों की शिनाख्त के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आला अधिकारियों की निगरानी में जिला पुलिस की 12 से अधिक टीमें अलग-अलग बिंदुओं के आधार पर जांच कर रही है। उधर, फेसबुक पर गुरलाल पहलवान की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई की पोस्ट को भी पुलिस ने गंभीरता से लिया है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed