फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस 13' प्रतिभागी शहनाज गिल के पिता पर दुष्कर्म केस, बेटा बोला- बदनाम करने की साजिश

Thu, 21 May 2020 05:02 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 21 May 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13, Rape Case against Shehnaaz Gill Father Santokh Singh Gill, Sukh Pradhan
पिता के साथ शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस-13 की चर्चित प्रतिभागी, मॉडल व अभिनेत्री शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह उर्फ सुख प्रधान के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर ने बताया कि महिला की शिकायत पर सुख प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जानिए क्या है मामला...
Bigg Boss 13, Rape Case against Shehnaaz Gill Father Santokh Singh Gill, Sukh Pradhan
संतोख सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
सुख प्रधान के खिलाफ ब्यास पुलिस ने जालंधर की एक महिला (40) से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। वारदात 14 मई की बताई जा रही है। पीड़ित महिला ने गत मंगलवार को थाना ब्यास में सुख प्रधान के खिलाफ केस दर्ज करवाया। महिला का आरोप है कि सुख प्रधान ने गन प्वाइंट पर कार में ब्यास के नजदीक उसके साथ दुष्कर्म किया है।
Bigg Boss 13, Rape Case against Shehnaaz Gill Father Santokh Singh Gill, Sukh Pradhan
पिता के साथ शहनाज गिल - फोटो : फाइल फोटो
महिला ने शिकायत में बताया कि जालंधर के एक निवासी लक्की संधू उर्फ रणधीर सिंह से बीते 12 वर्षों से उसकी दोस्ती है। कुछ दिन पहले उसका लक्की से झगड़ा हो गया। उसे जानकारी मिली कि लक्की सुख प्रधान के ब्यास स्थित अजीत नगर के घर में रह रहा है। 14 मई को वह अपनी ऑल्टो गाड़ी में सहेली के साथ सुख प्रधान के घर पहुंची। कुछ देर सुख प्रधान के घर अपनी सहेली के साथ बैठी। उसने सुख प्रधान को सारी बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13, Rape Case against Shehnaaz Gill Father Santokh Singh Gill, Sukh Pradhan
पिता के साथ शहनाज गिल - फोटो : फाइल फोटो
सुख प्रधान ने कहा कि लक्की उसके घर नहीं ठहरा है, लेकिन वह लक्की को उससे मिलवा सकता है। सुख प्रधान ने उसको लक्की से मिलवाने के लिए अपनी गाड़ी में बैठा लिया। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान सुख प्रधान ने ब्यास के नजदीक रोही पुल पर गन प्वाइंट से उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। बाद में वह उसको अपने घर ले गया।
विज्ञापन
Bigg Boss 13, Rape Case against Shehnaaz Gill Father Santokh Singh Gill, Sukh Pradhan
भाई शाहबाज के साथ शहनाज - फोटो : फाइल फोटो
पिता को बदनाम करने की साजिश, आरोप झूठे
शहनाज गिल के भाई शहबाज गिल ने आरोपों का खंडन करते हुए मामले को पिता को बदनाम करने की साजिश बताया है। शहबाज गिल ने इस बात को स्वीकार किया कि थाना ब्यास में उनके पिता पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है, लेकिन उसने कहा कि यह पिता को बदनाम करने की साजिश है। इन झूठे आरोपों के कारण परिवार तनाव में है। जांच में कुछ भी साबित होने वाला नहीं है। जिस स्थान पर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए गए हैं, वहां सीसीटीवी लगे हैं। उन्होंने इन कैमरों की रिकॉर्डिंग प्राप्त करने के कोशिश शुरू कर दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed