फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न बैंड-न बाजा, यहां बुलेट पर दुल्हन लाए दू्ल्हे राजा, पुलिसवालों ने दिया शगुन

Mon, 18 May 2020 08:25 PM IST
ajay kumar महेश कुमार, कपूरथला ( पंजाब)
महेश कुमार, कपूरथला ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 18 May 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
Unique wedding during lockdown in Kapurthala of Punjab
बुलेट पर दुल्हन विदा कर लाया दूल्हा।

लॉकडाउन में अनोखी शादी...न बैंड-बाजा और न ही बरात, दुल्हन को बुलेट पर विदा कर लाए दूल्हे राजा। रास्ते में पुलिसवाले ने रोककर दोनों को शगुन दिया। देखिए तस्वीरें...

Unique wedding during lockdown in Kapurthala of Punjab

पंजाब के कपूरथला में दूल्हा जब बुलेट पर अपनी नई-नवेली दुल्हन को लेकर यहां के रमणीक चौक पहुंचा तो नाके पर तैनात पुलिस ने हार पहने दूल्हे और कलीरे बांधे पीछे बैठी दुल्हन को रोक लिया। एक बारगी तो नवदंपती घबरा गया लेकिन पुलिसकर्मियों ने जब दोनों के गले में हार पहनाकर उनको वैवाहिक जिंदगी के लिए मुबारकबाद दी तो उनका सारा डर दूर हुआ। 

Unique wedding during lockdown in Kapurthala of Punjab

रविवार को जालंधर के कस्बा भोगपुर के गांव भटनूरां लुबाना निवासी संगतदीप सिंह कपूरथला के गांव बूलपुर में रूबी देवी से शादी करने बुलेट पर आया था। कोरोना संकट की वजह से महज एक-दो लोग ही शादी में शामिल हो सके। शादी संपन्न होने के बाद दूल्हा बुलेट में अपने हमसफर को लेकर घर की ओर निकल पड़ा। तभी रास्ते में रमणीक चौक के पास उसे पुलिस ने रोक लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Unique wedding during lockdown in Kapurthala of Punjab
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

एसआई हरिंदर सिंह के अनुसार एक बार तो नवदंपती कुछ घबरा से गए लेकिन जब एएसआई सुरजीत सिंह व एएसआई रमेश चंद्र ने उन्हें हार पहनाकर नए वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं तो वह खुशी से फूले नहीं समाए। एएसआई सुरजीत सिंह और एएसआई रमेश चंद्र ने वर-वधू को शगुन के तौर पर 500-500 रुपये दिए। 

विज्ञापन
Unique wedding during lockdown in Kapurthala of Punjab
फाइल फोटो। - फोटो : Social Media

इस दौरान नाके पर कांस्टेबल मनजोत सिंह भी मौजूद रहे। डीएसपी (क्राइम अंगेस्ट वुमन एंड चाइल्ड) संदीप सिंह मंड ने कहा कि इन पुलिसकर्मियों ने बहुत बढ़िया कार्य किया है। इस संकट के माहौल में लोगों में पुलिस समर्पण व मिलनसार रवैया अच्छा संदेश देगा। इसके लिए वह इन जवानों को बधाई देते हैं। जिनकी बदौलत आम जनता में पुलिस की सकारात्मक छवि बन रही है। कपूरथला पुलिस के इस काम की हर तरफ तारीफ हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed