{"_id":"6a708eae857812ca2e023e2f","slug":"punjab-weather-monsoon-will-be-active-again-in-punjab-from-today-yellow-alert-for-heavy-rain-for-2-days-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather Update: पंजाब में आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, 2 दिन भारी बारिश का यलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather Update: पंजाब में आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, 2 दिन भारी बारिश का यलो अलर्ट
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Mon, 03 Aug 2026 06:21 PM IST
Link Copied
पंजाब में आज से मानसून फिर सक्रिय होगा। मौसम विभाग ने दो दिन भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आज पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश की संभावना है। चार अगस्त को नौ जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। रविवार को मौसम शुष्क रहने से अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। पारा सामान्य से 1.6 डिग्री ऊपर पहुंच गया। बठिंडा सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी 0.4 डिग्री बढ़कर सामान्य से दो डिग्री ऊपर पहुंच गया। रूपनगर में सबसे कम 24.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। चार अगस्त को पंजाब में मानसून और सक्रिय होगा। इस दिन राज्य के 9 जिलों में भारी बारिश पड़ने की संभावना है। इससे आने वाले दिनों में पंजाब के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। चार अगस्त के बाद मानसून कमजोर होने का अनुमान है। तब राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश ही पड़ सकती है।शनिवार को पंजाब में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहा। इससे अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।