फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: RSS वर्कर्स और कॉलोनीवासियों में खूनी संघर्ष

Fri, 24 Apr 2015 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Fri, 24 Apr 2015 10:40 AM IST
विज्ञापन

Pics: RSS वर्कर्स और कॉलोनीवासियों में खूनी संघर्ष

bloody dispute in rss workers and colony residents

हरियाणा के सोनीपत के राजेंद्र नगर में गुरुवार देर शाम बच्चों के खेलने के दौरान आरएसएस कार्यकर्ताओं और कॉलोनीवासियों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया और एक पक्ष के लोगों ने एक कार, दो बाइक और एक साइकिल तोड़ दी।

Pics: RSS वर्कर्स और कॉलोनीवासियों में खूनी संघर्ष

bloody dispute in rss workers and colony residents

देर शाम मामले की सूचना पाकर एसपी और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामला दर्ज करने की कार्रवाई कर रही थी। खास बात यह है कि जब तक पुलिस दलबल नहीं पहुंचा तब तक मौके पर मौजूद 5-6 पुलिस कर्मी मूकदर्शक की भूमिका निभाते रहे।

Pics: RSS वर्कर्स और कॉलोनीवासियों में खूनी संघर्ष

bloody dispute in rss workers and colony residents

दरअसल, राजेंद्र नगर में स्थित हेडगेवार भवन में आरएसएस की शाखा लगती है। शाखा के पास ही क्रिकेट खेल रहे बच्चों को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष शुरू हो गया। संघर्ष के दौरान एक पक्ष के लोगों ने एक गाड़ी, दो बाइक और एक साइकिल तोड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Pics: RSS वर्कर्स और कॉलोनीवासियों में खूनी संघर्ष

bloody dispute in rss workers and colony residents

इस दौरान दर्जनों लोग घायल भी हो गए। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस को भी शुरुआत में पत्थरबाजी का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, डीएसपी पूजा डाबला, मुकेश कुमार सहित दंगा निरोधक बल मौके पर पहुंचे। इसके बाद ही पत्थरबाजी रुकी।

विज्ञापन

Pics: RSS वर्कर्स और कॉलोनीवासियों में खूनी संघर्ष

bloody dispute in rss workers and colony residents

पुलिस अधीक्षक ने मौके पर ही दोनों पक्षों से बातचीत की। वहीं घायलों को सामान्य अस्पताल ले जाया गया। घटनास्थल पर दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी। खूनी संघर्ष के बाद राजेंद्र नगर के लोगों ने एकजुट होकर गीता भवन चौक के पास जाम लगा दिया। देर शाम लगाए गए जाम की सूचना के तुरंत बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची।  लोगों ने पुलिस के समक्ष निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed