{"_id":"5d09c6458ebc3e4c662104e9","slug":"bollywood-actor-sonu-sood-interview-on-entry-in-politics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजनीति में एंट्री पर एक्टर सोनू सूद ने किया खुलासा, ले सकते बड़ा फैसला, अभी कर रहे ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति में एंट्री पर एक्टर सोनू सूद ने किया खुलासा, ले सकते बड़ा फैसला, अभी कर रहे ये काम
रोहित शर्मा, अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
एक्टर सोनू सूद
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजनीति में एंट्री को लेकर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने बड़ा खुलासा किया है। वहीं इन दिनों वह कौन-सी फिल्म पर काम कर रहे हैं, इस बारे में भी बताया।
2 of 5
एक्टर सोनू सूद
- फोटो : फाइल फोटो
फिल्मों में अभिनय का जादू बिखेरने के बाद सोनू सूद अब राजनीति में एंट्री की तैयारी में जुटे हुए हैं। एक्टर ने कहा कि विधानसभा व लोकसभा चुनाव के दौरान लगभग सभी पार्टियों की तरफ से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव मिला था। उस समय तो इंकार कर दिया था, क्योंकि वह अभी खुद को राजनीति के लिए और मजबूत करना जरूरी समझते हैं। इसी कारण उन्होंने राजनीति में पांव नहीं रखा।
3 of 5
एक्टर सोनू सूद
- फोटो : फाइल फोटो
सोनू सूद ने संकेत दिए हैं कि वह अभी खुद को राजनीति के लिए तैयार कर रहे हैं और अगले लोकसभा चुनाव तक तैयार हो भी जाएंगे। तब वे राजनीति के जरिए लोगों की सेवा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी बहन मालविका और जीजा गौतम सच्चर इस समय मोगा में एक एनजीओ चला रहे हैं, जिसमें जुड़कर वह भी लोगों की सेवा करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एक्टर सोनू सूद
- फोटो : अमर उजाला
सोनू सूद ने बताया कि इसके अलावा वे पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में धाक जमाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए वे एक पंजाबी मूवी पर काम कर रहे हैं। हालांकि अभी तक फिल्म का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन फिल्म का एक सीन मोगा में शूट कर लिया गया है। मंगलवार को मोगा आए सोनू सूद ने अपने प्रशंसकों से मुलाकात की और अमर उजाल पत्रकार को इंटरव्यू दिया।
विज्ञापन
5 of 5
एक्टर सोनू सूद
- फोटो : फाइल फोटो
सोनू सूद ने बताया कि काफी समय से उनके प्रशंसकों की इच्छा थी कि वह पंजाबी पर्दे पर भी नजर आएं। इसलिए वह अपने फैंस की तमन्ना पूरी करने जा रहे हैं। इस साल उनकी एक पंजाबी फिल्म रिलीज होगी। वह अपने पैतृक गांव मोगा का नाम और ऊंचाई तक ले जाना चाहते हैं। यही कारण है कि फिल्म का पहला सीन उन्होंने मोगा में ही शूट किया। उनकी टीम भी यहां आई हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।