{"_id":"5c612da1bdec224c0b4898b0","slug":"bollywood-actress-sapna-choudhary-biography-success-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"12 की उम्र में छोड़ गए थे पिता, फिर भी सपना चौधरी बनीं करोड़ों दिलों की धड़कन, जानिए कैसे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
12 की उम्र में छोड़ गए थे पिता, फिर भी सपना चौधरी बनीं करोड़ों दिलों की धड़कन, जानिए कैसे
Mon, 11 Feb 2019 03:46 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 11 Feb 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
sapna choudhary
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 साल की उम्र में पिता छोड़कर चले गए थे, पर सपना चौधरी ने हिम्मत नहीं हारी और करोड़ों दिलों की धड़कन बनकर गजब के हौंसले की मिसाल पेश की। पढ़ें एक्ट्रेस के संघर्ष की कहानी...
sapna choudhary
- फोटो : social media
सपना चौधरी ने 12 साल की उम्र में पिता को खो दिया, फिर अपने दम पर मां, भाई और बहन को पाला। सपना चौधरी ने बिग बॉस 11 में पहुंचकर सनसनी फैलाई और अब बॉलीवुड में एंट्री करके धमाल मचा रही हैं। इनकी एक झलक पाने को लोग पागल हुए रहते हैं, नाम है सपना चौधरी। इन्हें उनके गानों और डांस ने सुपरहिट बनाया। वहीं एक गाने ने उन्हें जहर खाने पर मजबूर कर दिया। लेकिन इस दौर ने उन्हें लोकप्रियता की ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया।
Sapna Choudhary
- फोटो : Instagram
आज सपना चौधरी उस मुकाम पर हैं, जहां पहुंचना हर किसी का सपना होता है, लेकिन किस्मत साथ नहीं देती। सपना चौधरी आज देश भर में स्टेज शो करती हैं और जहां भी परफॉर्म करती हैं, अपने बोल्ड डांस से महफिल लूट लेती हैं। हजारों की संख्या में लोग उनका डांस देखने पहुंचते हैं, कई बार हंगामा भी हो जाता है। लेकिन सपना चौधरी दीवाना बनाकर रख देने वाली सनसनी कैसे बनी, पढ़िए उनके संघर्ष की कहानी...
विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Choudhary
- फोटो : Instagram
25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक जिले के कस्बा नजफगढ़ में सपना चौधरी का जन्म हुआ। शुरुआती शिक्षा रोहतक से की। पिता रोहतक में ही एक निजी कंपनी में काम करते थे। 2008 में जब पिता का निधन हुआ तो सपना की उम्र सिर्फ 12 साल थी। इसके बाद मां नीलम चौधरी और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना चौधरी के कंधों पर आ गई। घर चलाने के लिए सपना चौधरी ने सिंगिंग और डांसिंग को करियर बना लिया।
विज्ञापन
sapna choudhary
- फोटो : instagram
इसी करियर की बदौलत सपना चौधरी ने घरवालों को पाला, बड़ी बहन की शादी की। सपना चौधरी का पहला प्रोग्राम 10 दिसंबर 2012 को जब कैथल जिले के पुंडरी में हुआ, पर बदले में कुछ नहीं मिला। फिर अगले प्रोग्राम में 3100 रुपए मिले थे। वो दौर ऐसा था कि महीने में 30 से 35 प्रोग्राम करती, तब जाकर घर का गुजारा होता। आज एक ही प्रोग्राम से लाखों रुपये कमाती है। इतना समय भी नहीं होता कि आराम से खा सके और सो सके।