{"_id":"5e3f0a0b8ebc3ee5cc5b0f8b","slug":"building-collapses-in-punjab-s-kharar-people-helped-in-rescue-operation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: इमारत के गिरते ही मच गया था कोहराम, ये लोग फरिश्ते से नहीं कम, लगा दिया पूरा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pics: इमारत के गिरते ही मच गया था कोहराम, ये लोग फरिश्ते से नहीं कम, लगा दिया पूरा दम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली/ खरड़ (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सेक्टर-115 में इमारत गिरते ही आसपास अफरा तफरी मच गई। आसपास के दफ्तरवालों को लगा कि मानों भूकंप आ गया। तीन मंजिला इमारत पल भर में जमींदोज हो गई। हादसा होते ही खरड़ के बाशिंदों ने फरिश्ते का रोल निभाया। बिना प्रशासन की टीम इंतजार किए लोग खुद ही मलबा हटाने में जुट गए। क्या युवा, क्या बुजुर्ग, या बच्चे..सबने अपनी जान की बाजी लगा दी।
2 of 5
मलबा निकालकर इधर उधर फेंकने लगे। यह लोगों की मेहनत ही थी कि एनडीआरएफ की टीम के पहुंचने से पहले ही दो लोगों को सकुशल निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया गया था। जबकि हरजीत सिंह को रात 10 बजे एनडीआरएफ की टीम ने निकाला। अफसोस जेसीबी चालक हरबिंदर को नहीं बचाया जा सका। लोगों को उसकी मौत पर बहुत दुख हुआ।
3 of 5
जानकारी के मुताबिक जिस जगह रियल स्टेट कारोबारी का ऑफिस चल रहा था। कुछ समय बाद यह वहां से शिफ्ट होने वाला था। क्योंकि यह हिस्सा भी होटल में आने वाला था। इसको लेकर सारी तैयारियां चल रही थीं। खरड़ में हुए हादसे के बाद 12 के करीब जेसीबी और एंबुलेंस बचाव कार्य में जुट गई थी। 108 एंबुलेंस जिगित्सा हेल्थकेयर के प्रोजेक्ट हेड सायकत मुखर्जी ने कहा कि दुर्घटना से प्रभावित परिवारों और लोगों के प्रति मेरी सहानुभूति है। उम्मीद है कि कम से कम जानी व माली नुकसान होगा 108 एंबुलेंस सेवा ने लोगों की जान बचाने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मदद को आगे आई सामाजिक संस्थाएं
शनिवार को जो अंबिका ग्रुप की बिल्डिंग गिरी है, उसके मालिक प्रवीन कुमार धार्मिक प्रवृति के हैं। इस एरिया में बिल्डर प्रवीन कुमार द्वारा अनेक धार्मिक कार्यक्रम करवाए जाते हैं। इसी कारण हादसे की सूचना मिलते ही शहर की अनेक सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं मदद के लिए मौके पर पहुंच गई और मलबे को हटाने में मदद की।
विज्ञापन
5 of 5
गिलको ग्रुप के तेजवीर सिंह गिल अपनी टेक्निकल टीम और जेसीबी मशीन के साथ पहुंचे। विधायक कंवर संधू, कांग्रेस के पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम हिमांशु जैन ने कहा कि अगर एनडीआरएफ टीम को मलबे में फंसे लोगों को निकालने में सफलता न मिलती तो सेना की मदद भी ली जाती।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।