फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: कबाड़ बीन रहे युवकों के हाथ लगी ऐसी चीज, देखकर सूख गई सांसें, डर से घरों में दुबके लोग

Tue, 18 Jun 2019 05:17 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 18 Jun 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
Cannon Ball Found in Garbage at Moga of Punjab
तोप का गोला - फोटो : अमर उजाला
कबाड़ बीन रहे युवकों के हाथ ऐसी चीज लगी, देखकर उनकी सांसें सूख गई। डर के मारे लोग भी घरों में दुबक गए और आनन फानन में पुलिस को बड़ी कार्रवाई करनी पड़ी।
Cannon Ball Found in Garbage at Moga of Punjab
तोप का गोला - फोटो : अमर उजाला
मामला पंजाब के मोगा का है। इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब कबाड़ बीन रहे दो लोगों को बमनुमा जैसी चीज मिली। दोनों ने तुरंत मेहना थाना पुलिस को सूचित किया। खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर पुलिस फोर्स को तैनात कर दी गई।
Cannon Ball Found in Garbage at Moga of Punjab
तोप का गोला - फोटो : अमर उजाला
वहीं बमनुमा चीज मिलने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर देने के चलते आसपास के लोग अपने घरों में दुबक गए। खबर मिलते ही एसएसपी अमरजीत सिंह बाजवा ने मौके पर आकर जालंधर से बीडीडीएस (बम डिटेक्ट एंड डिस्पोसल स्क्वाएड) टीम को बुलाया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cannon Ball Found in Garbage at Moga of Punjab
तोप का गोला - फोटो : अमर उजाला
करीब दो घंटे के बाद मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने पुष्टि की कि यह बम नहीं, बल्कि यूएक्सओ (अनएक्पलायडेड आर्डीनेंस) है। इसे आसान भाषा में तोप का गोला भी कहा जा सकता है। बीडीडीएस टीम के अनुसार, अगर इस गोले पर हल्की चोट भी लग जाती तो इसका ब्लास्ट होना संभव था।
विज्ञापन
Cannon Ball Found in Garbage at Moga of Punjab
तोप का गोला - फोटो : अमर उजाला
बीडीएस टीम ने इसे खाली प्लॉट में डिस्पोज करवाया। अंदेशा लगाया जा रहा है कि या तो आर्मी का शेल यहां गलती से रह गया होगा, या फिर किसी व्यक्ति के पास कबाड़ में यह शेल आ गया होगा तो उसने डर के मारे यहां फेंक दिया। एसएसपी बाजवा का कहना है कि प्राथमिक जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed