फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंडीगढ़ पुलिस ने भेजा समन: सलमान खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, 13 जुलाई तक जवाब नहीं दिया तो होगी कार्रवाई, जानें मामला

Thu, 08 Jul 2021 10:38 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Jul 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Police summons seven people including actor Salman Khan
सलमान खान - फोटो : Instagram

फिल्म अभिनेता सलमान खान की कंपनी 'बीइंग ह्यूमन' से तंग आकर मनीमाजरा के एक व्यापारी ने चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी है। व्यापारी का आरोप है कि कंपनी ने उनसे किया वादा नहीं निभाया। व्यापारी के मुताबिक, एनएसी मनीमाजरा में कंपनी के फ्रेंचाइजी शोरूम का उद्घाटन सलमान खान को करना था लेकिन वह अब तक चंडीगढ़ नहीं आए। यही नहीं, कंपनी की ओर से उन्हें बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत पर अभिनेता सलमान खान समेत बीइंग ह्यूमन कंपनी के सात अधिकारियों को समन जारी किया है। 13 जुलाई तक जवाब न आने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। सेक्टर-18 के व्यापारी अरुण गुप्ता ने बताया कि उनके बेटे ने सूरत से डायमंड व ज्वेलरी का काम सीखा था। इसके बाद उन्होंने बेटे की मांग पर बीइंग ह्यूमन के स्टाइल क्विंटेट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड का फ्रेंचाइजी शोरूम एनएसी मार्केट, मनीमाजरा में खोलने का निर्णय लिया। इसके बाद उनकी बातचीत कंपनी के अधिकारी संतोष श्रीवास्तव और प्रसाद कापड़े से हुई। 

Chandigarh Police summons seven people including actor Salman Khan
सलमान खान - फोटो : Instagram

व्यापारी के मुताबिक, आवेदन के बाद कंपनी से दो लोग चंडीगढ़ आए और उनके बारे में जानकारी ली। दोनों ने बताया कि कंपनी का शोरूम खोलने के लिए एक करोड़ रुपये का माल कंपनी से खरीदना अनिवार्य है। शोरूम का उद्घाटन व ब्रांडिंग सलमान खान करेंगे। उसके बाद एक करोड़ रुपये शोरूम को बनाने में लग गए। 
 

Chandigarh Police summons seven people including actor Salman Khan
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

उद्घाटन के दौरान सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा आए और उन्होंने सलमान खान की व्यस्तता का हवाला दिया। उसके बाद बताया कि जब भी सलमान चंडीगढ़ आएंगे शोरूम पर आएंगे। इस बीच सेक्टर-16 में एक कार्यक्रम में सलमान आए लेकिन शोरूम पर नहीं आए। उसके बाद कंपनी ने परिवार के साथ बिग बॉस के सेट पर उन्हें सलमान खान से मिलने के लिए बुलाया। वहां उनसे मुलाकात भी हुई। उसके बाद कंपनी का डेढ़ साल से ऑफिस बंद है और सॉफ्टवेयर भी अपडेट नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh Police summons seven people including actor Salman Khan
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इसकी शिकायत 2018 में कंपनी से की लेकिन उसका जवाब आज तक नहीं आया। अरुण गुप्ता ने बताया कि हर माह शोरूम पर पांच लाख का खर्चा हो रहा है, जबकि जितने का भुगतान होता है उतने का ही माल आता है। भुगतान न होने पर माल भी रोक दिया जाता है। अब तीन अगस्त को अनुबंध खत्म होने जा रहा है। कंपनी किसी तरह पल्ला झाड़ने की कोशिश में है। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री, सीईओ प्रसाद कापड़े, संतोष श्रीवास्तव, संध्या, अनूप, संजय रंगा, मानव, आलोक को समन भेजा है।

विज्ञापन
Chandigarh Police summons seven people including actor Salman Khan
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला

सलमान सहित सात लोगों को समन जारी कर दिया गया है। 13 जुलाई तक जवाब मांगा गया है। जवाब से पुलिस संतुष्ट नहीं हुई तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। -केतन बंसल, एसपी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed