{"_id":"60e51ebb8ebc3e0a35286400","slug":"veteran-actor-dilip-kumar-had-special-relation-with-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलविदा ट्रेजेडी किंग: जब खालिस पंजाबी में बोले थे दिलीप साहब, रूह तक उतर गई थी आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलविदा ट्रेजेडी किंग: जब खालिस पंजाबी में बोले थे दिलीप साहब, रूह तक उतर गई थी आवाज
Wed, 07 Jul 2021 10:11 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:11 AM IST
विज्ञापन
दिलीप कुमार का निधन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार को बुधवार को मुंबई में निधन हो गया। 98 साल के दिलीप कुमार हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार थे। उन्हें पिछले महीने से ही सांस संबंधित समस्याएं बनी हुई थी और वे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती थे। दिलीप कुमार को सांस में तकलीफ के कारण छह जून को भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उनके फेफड़ों के बाहर तरल पदार्थ एकत्र हो गया, जिसे चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक निकाल दिया था और पांच दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन बुधवार को वे जिंदगी की जंग हार गए। दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान में हुआ था और उनका नाम यूसुफ खान था। बाद में उन्हें पर्दे पर दिलीप कुमार के नाम से शोहरत मिली। एक्टर ने अपना नाम एक प्रोड्यूसर के कहने पर बदला था, जिसके बाद उन्हें स्क्रीन पर दिलीप कुमार के नाम से लोग जानने लगे।
दिलीप कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
अविभाजित पंजाब के पेशावर (अब पाकिस्तान) में जन्मे दिलीप कुमार का पंजाब से खास नाता रहा। वे विभाजन के बाद जरूर मुंबई में आकर बसे लेकिन उन्हें पंजाब की मिट्टी से हमेशा ही लगाव रहा।
दिलीप कुमार
- फोटो : वीडियो
दिलीप कुमार का असली नाम युसुफ खान था। वे उर्दू पर अपनी पकड़ रखते थे। लेकिन पंजाबी भी कमाल की बोलते थे। ये खुलासा एक वीडियो से हुआ जो पिछले साल अभिनेता धर्मेंद्र ने शेयर किया था। इस वीडियो में दिलीप साहब भारत और पाकिस्तान के बीच की समानताओं पर पंजाबी में बोलते दिख रहे हैं।
Ye ...pyaare bhai mere ...Urdu bolen English bolen ....Hindi punjabi bole....rooh mein uttar jaare hain....jazbaat bhare bol inke 🌹🌹🌹🌹🌹🌹 pic.twitter.com/1KYf5PUx39
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) June 19, 2020
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी सायरा बानो के साथ दिलीप कुमार।
- फोटो : फाइल फोटो
यह वीडियो 1998 का है, उस समय दिलीप कुमार की उम्र 75 साल थी। इस वीडियो में वे अपनी उम्र के बारे में भी बताते दिख रहे हैं। 1998 में उन्हें पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज भी प्रदान किया गया।
विज्ञापन
दिलीप कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
दिलीप कुमार को आठ फिल्मफेयर अवार्ड मिल चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने के लिए दिलीप कुमार का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।