Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chandigarh
›
Comedian Raju Srivastav Died: Laughter Challenge Show Gave Recognition in 2005 Raju Srivastava News in Hindi
{"_id":"632aafe182dbc2144670ced3","slug":"comedian-raju-srivastav-died-laughter-challenge-show-gave-recognition-in-2005-raju-srivastava-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raju Shrivastav: नवजोत सिद्धू के साथ था राजू श्रीवास्तव का ऐसा नाता... मिला था करियर में टर्निंग प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raju Shrivastav: नवजोत सिद्धू के साथ था राजू श्रीवास्तव का ऐसा नाता... मिला था करियर में टर्निंग प्वाइंट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राजू श्रीवास्तव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव लोगों को हंसाते-हंसाते दुनिया से चले गए। जिम में वर्कआउट करते समय उन्हें हार्ट अटैक आया था। इसके बाद से वे दिल्ली के एम्स में एडमिट थे। बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। राजू देश के प्रसिद्ध कॉमेडियन में से एक थे। इस समय वे किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं लेकिन हर वक्त ऐसा नहीं था।
2 of 5
राजू श्रीवास्तव
राजू श्रीवास्तव मनोरंजन की दुनिया में 80 के दशक से सक्रिय थे। हालांकि वे अपने प्रदेश में ही कुछ कमाल कर पा रहे थे। इसके बाद वे भाग्य आजमाने मुंबई आ गए। यहां उन्हें अपनी मिमिक्री के दम पर कुछ फिल्मों में छोटा-मोटा काम मिला लेकिन वो मंजिल दूर थी, जिसकी राजू को दरकार थी। इसके बाद आया साल 2005। उस दौरान टीवी पर स्टैंड-अप कॉमेडी शो शुरू हुआ जिसका नाम था-द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज।
3 of 5
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
राजू ने इस शो के पहले सीजन में भाग लिया। यहां उन्हें प्रसिद्ध अभिनेता शेखर सुमन और प्रसिद्ध क्रिकेटर नवजोत सिद्धू ने जज किया। इसके बाद से राजू का नाम पूरे देश में चर्चित हो गया। इस शो में उनके 'गजोदर भैया' के किरदार को खूब पसंद किया गया। वे इस शो के सेकेंड रनरअप बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
काम नहीं आईं फैंस की दुआएं
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते कुछ दिनों से अपने सेहत को लेकर लगातार चर्चा में थे। बीते दिनों अचानक दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही राजू अस्पताल में भर्ती थे। अभिनेता हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद से ही फैंस लगातार उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे, लेकिन दुआएं काम नहीं आईं।
विज्ञापन
5 of 5
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
शिखा से की थी लव मैरिज
राजू श्रीवास्तव के दो बच्चे अंतरा और आयुष्मान हैं। राजू श्रीवास्तव ने शिखा से लव मैरिज की थी। फतेहपुर में अपने भाई की शादी के दौरान शिखा को पहली बार देखते ही उन्हें दिल दे बैठे थे। राजू के करीबी अभिनेता शेखर सुमन ने बताया कि उन्होंने कुछ दिनों पहले ही राजू को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह दी थी। तब राजू ने कहा था कि मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।