फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैप्टन पत्नी पर शक करता था स्क्वाड्रन लीडर पति, बेडरूम में लगाए थे कैमरे, मौत के बाद भाई ने किए बड़े खुलासे

Wed, 23 Jun 2021 05:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Jun 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
Brother made serious allegations against brother in law after his sister death
कैप्टन साक्षी की फाइल और शादी की फोटो। - फोटो : अमर उजाला

रेसकोर्स के जिस सरकारी आवास में कैप्टन साक्षी अपनी स्क्वाड्रन लीडर पति नवनीत के साथ रह रही थीं। उसके बेडरूम में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। इसे नवनीत मोबाइल एप के जरिये ऑपरेट करता था। साक्षी के भाई सौरभ ने बिलखते हुए यह खुलासा किया। उन्होंने कहा कि नवनीत शकी था और इसीलिए उसने ऐसा किया। सौरभ के अनुसार, घटना के बाद जब नवनीत का मोबाइल चेक किया तब तक उसने एप डिलीट कर कर दी थी। इतना ही नहीं उनकी फुटेज तक डिलीट कर दी है ताकि उस दिन का सच किसी के सामने न आ सके। 29 वर्षीय साक्षी फरवरी 2017 में मिलिट्री नर्सिंग सर्विसेज में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति हुई थीं। करीब एक साल पहले वह कैप्टन बनी थीं। नवनीत के साथ उसका विवाह अंतरजातीय था। सौरभ के अनुसार हमने बहन की शादी में खूब दहेज दिया। शादी के अगले ही दिन कपड़े व पैसों को लेकर नवनीत व उसके परिवार वालों ने उसकी बहन को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

Brother made serious allegations against brother in law after his sister death
कैप्टन साक्षी के भाई और पिता। - फोटो : अमर उजाला
इन्हीं प्रताड़नाओं से तंग कैप्टन साक्षी ने फंदा लगाया। रेसकोर्स के जिस सरकारी मकान में वह रह रही थीं, वह नवनीत के नाम है। सौरभ ने पुलिस को यह भी बताया कि नवनीत ने जबरदस्ती अपने डीमेट अकांउट से बहन के करीब तीन-चार लाख रुपये शेयर मार्केट में लगा दिए थे। सौरभ ने आरोप लगाया कि हमारे पूरे परिवार के फोन नंबर नवनीत ने ब्लॉक लिस्ट में डाले हुए थे।
Brother made serious allegations against brother in law after his sister death
कैप्टन साक्षी का शव लेकर जाते सेना के जवान। - फोटो : अमर उजाला

साक्षी के सुसाइड के बाद जब उसने पत्नी के नंबर से फोन किया तो नवनीत ने कहा कि मुझे फोन पर कोई बात नहीं करनी, यहीं आकर बात करो। सौरभ ने बताया कि 20 जून की रात जब साक्षी ने मां को फोन किया तब पीछे से उसकी सास चिल्ला रही थी कि तलाक दे दो। सौरभ ने कहा कि मेरी बहन नवनीत की प्रताड़ना से तंग आकर दिल्ली अपने बेटे के साथ आना चाहती थी लेकिन ससुराल वालों ने उसे आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brother made serious allegations against brother in law after his sister death
कैप्टन साक्षी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

डेढ़ साल का मासूम किसके पास रहेगा, अभी तय नहीं
साक्षी की मौत से डेढ़ साल के दिव्यांश के सिर से मां का साया उठ गया है। सौरभ ने बताया कि दिव्यांश किसके पास रहेगा इसको लेकर पुलिस से बातचीत चल रही है।  

विज्ञापन
Brother made serious allegations against brother in law after his sister death
कैप्टन साक्षी की शादी की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

अभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी सबूत एकत्रित किए हैं। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। - विजय कुमार, इंस्पेक्टर कैंट थाना।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed