सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कभी सलमान खान को दी थी धमकी, अब कांग्रेस नेता की हत्या की ली जिम्मेदारी, लॉरेंस ने FB पोस्ट पर लिखा- जीने नहीं दूंगा

अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 Feb 2021 01:15 AM IST
Gangster Lawrence Bishnoi take responsibility of Faridkot Youth Congress president Murder through FB Post
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली हत्या की जिम्मेदारी। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के फरीदकोट में गुरुवार को ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व गोलेवाला जोन से जिला परिषद सदस्य गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या कर दी गई। इसकी जिम्मेदारी कभी फिल्म अभिनेता सलमान को धमकी देने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली है और इसे चंडीगढ़ में कुछ समय पहले हुई सोपू नेता गुरलाल बराड़ की हत्या का बदला बताया है। 

Gangster Lawrence Bishnoi take responsibility of Faridkot Youth Congress president Murder through FB Post
कांग्रेस नेता गुरलाल पहलवान की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बता दें कि गुरलाल लॉरेंस का बेहद करीबी था। लॉरेंस बिश्नोई के नाम से फेसबुक पर बने अकाउंट पर ताजा पोस्ट में लिखा गया है कि ‘जब तक गुरलाल भाई का बदला पूरा नहीं हो जाता, तब तक न जीऊंगा और न जीने दूंगा।’ फरीदकोट में गुरुवार शाम करीब पांच बजे जुबली चौक पर बाइक सवार बदमाशों ने कांग्रेस नेता गुरलाल पहलवान पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के चार घंटे बाद लॉरेंस बिश्नोई के नाम से बने फेसबुक अकाउंट पर लिखा गया कि ‘हम फेसबुक पर डालकर कुछ साबित नहीं करना चाहते हैं, पर मुझे लगता है कि बेकसूर को पुलिस प्रशासन तंग न करे। फरीदकोट में गुरलाल पहलवान की हत्या हुई, उसकी जिम्मेदारी मैं बिश्नोई और गोल्डी बराड़ लेते हैं। 

Gangster Lawrence Bishnoi take responsibility of Faridkot Youth Congress president Murder through FB Post
कांग्रेस नेता पर गोली बरसाते बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

गुरलाल को कई बार समझाया गया, कि वह अपने काम से मतलब रखे, हमारी एंटी पार्टी के साथ मिलकर कोई भी काम हमारे विरुद्ध न करे लेकिन हर किसी को शब्दों में समझाया नहीं जा सकता, न ही मुझे ज्यादा बोलना आता है, इसलिए यह कदम उठाया है, हमारे भाई गुरलाल बराड़ का कोई लेना देना नहीं था, पर हवाबाजी के लिए उसकी हत्या की, आज भी सोचता हूं, गुरलाल बराड़ ने कभी किसी को कुछ नहीं कहा, जब तक गुरलाल भाई का बदला पूरा नहीं हो जाता, तब तक न जीऊंगा और न जीने दूंगा।’

Gangster Lawrence Bishnoi take responsibility of Faridkot Youth Congress president Murder through FB Post
मौके पर जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

बाइक सवारों ने की थी गुरलाल बराड़ की हत्या
10 अक्तूबर 2020 को सोपू नेता गुरलाल बराड़ औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक मॉल के बाहर अपनी गाड़ी में बैठकर दोस्तों के आने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। आरोपियों ने अपने चेहरे ढक रखे थे। गुरलाल के सिर में गोली लगने के कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस और गुरलाल के दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले में औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। फेसबुक पोस्ट डालकर गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप ने गुरलाल हत्या की जिम्मेदारी ली थी। 

Gangster Lawrence Bishnoi take responsibility of Faridkot Youth Congress president Murder through FB Post
लॉरेंस बिश्नोई (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

गैंगस्टरों का फेसबुक अकाउंट बंद कराने में पुलिस फेल
गैंगस्टर अपना वर्चस्व कायम करने के लिए किसी भी वारदात को अंजाम देने से पहले और बाद में फेसबुक पोस्ट अपलोड करते हैं। ऐसे में सवालिया निशान है कि पुलिस इन सभी प्रोफाइल को बंद क्यों नहीं करवा पा रही जबकि हाल में चंडीगढ़ पुलिस ने दावा किया था कि इन कुछ गैंगस्टर के अलावा इनके संपर्क में आने वाले करीब 90 यूजर्स के प्रोफाइल को बंद करवा दिया गया है जबकि मुख्य गैंगस्टरों का फेसबुक अकाउंट अभी भी चल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed