{"_id":"6a31bab1034507f0240d8742","slug":"fir-registered-in-the-case-of-the-assault-on-health-workers-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-161903-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्वास्थ्यकर्मियों की पिटाई के मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्वास्थ्यकर्मियों की पिटाई के मामले में प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही सीएचसी पर इलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद स्वास्थ्यकर्मियों की पिटाई के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी तीमारदारों का आरोप था कि समय से एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण मरीज की मौत हो गई थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
दुदही सीएचसी पर दस जून की रात की रात चाफ गांव निवासी अर्जुन और संजय 11 जून की रात योगेंद्र कुशवाहा के छाती में दर्द होने पर अपनी कार से लेकर आए। प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टर ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया, परिजन 108 एंबुलेंस के लिए लगातार प्रयास किए,लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सका और योगेंद्र कुशवाहा ने दम तोड़ दिया। इससे नाराज तीमारदार ड्यूटी पर तैनात डॉ. डॉ. बृजेंद्र, फार्मासिस्ट जयप्रकाश गुप्ता, राजन की पिटाई की। वार्ड ब्वाय राजेश कुमार गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने अर्जुन, संजय के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।