सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Absence of warning signs at U-turn proves fatal; three lose their lives.

Kushinagar News: यू-टर्न पर चेतावनी संकेतों का अभाव बना जानलेवा, तीन की जान गई

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 17 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Absence of warning signs at U-turn proves fatal; three lose their lives.
कप्तानगंज नेबुआ नौरंगिया मार्ग पर खोटही निर्भया के समीप टर्न जहा नहींं लगा कोई संकेत।संवाद
विज्ञापन
रामकोला (कुशीनगर)। रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही निर्भया गांव के समीप नेबुआ नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर बने यू-टर्न पर सुरक्षा इंतजामों की कमी एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। सड़क पर न तो चेतावनी संकेतक लगे हैं और न ही वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने के लिए स्पीड ब्रेकर की व्यवस्था है। इस लापरवाही का नतीजा रहा कि मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों का कहना था कि अगर ब्रेकर या संकेतक होता तो शायद हादसा नहीं हुआ होता।

गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र निवासी रामलखन मद्धेशिया अपनी पत्नी शशिकला, पुत्र रौनक और पुत्री लाडो के साथ बाइक से बिहार स्थित मदनपुर देवी मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे जब उनकी बाइक खोटही निर्भया गांव के समीप यू-टर्न के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे टैंकर से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें पति, पत्नी और बेटे की मौत हो गई। स्थानीय निवासी उदयभान सहानी ने बताया कि उक्त यू-टर्न पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उनका कहना है कि मोड़ पर न तो कोई प्रभावी चेतावनी बोर्ड लगा है और न ही स्पीड ब्रेकर बनाया गया है। इसके कारण तेज रफ्तार वाहन अचानक मोड़ पर पहुंच जाते हैं और हादसों का शिकार हो जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा इंतजाम किए गए होते तो शायद यह हादसा बच सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
- यू-टर्न पर चेतावनी संकेतक और स्पीड ब्रेकर लगाए जाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को पत्र लिखा जाएगा। संकेतक और ब्रेकर यहां पर लगाना अनिवार्य है। -बीके सिंह, सीओ खड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed