{"_id":"6a31ba0eca8b032e4403d576","slug":"supply-of-fazilnagar-kasiya-and-sapha-feeders-stopped-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-161898-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फाजिलनगर, कसया व सपहा फीडर की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फाजिलनगर, कसया व सपहा फीडर की आपूर्ति ठप
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। पडरौना रोड स्थित सब्जी मंडी के समीप 33 केवी और 11 केवी लाइन आपस में क्रॉस हो जाने से सोमवार रात नौ बजे कसया बिजलीघर, सपहा फीडर तथा फाजिलनगर उपकेंद्र से जुड़ी आपूर्ति ठप हो गई। फाजिलनगर उपकेंद्र की आपूर्ति कुछ देर बाद बहाल लो गई। बाद में कसया बिजलीघर जाने वाली लाइन को दुरुस्त करने के लिए फाजिलनगर की सप्लाई मंगलवार सुबह से बंद करनी पड़ी। अधिकारियों का कहना था कि 33 केवी लाइन के नीचे से कसया जाने वाली 11 केवी लाइन गुजरती है। ऐसे में मरम्मत के दौरान दुर्घटना से बचने के लिए फाजिलनगर उपकेंद्र की आपूर्ति रोक दी गई। तकनीकी टीम फाल्ट ठीक करने में जुटी रही।
फाजिलनगर उपकेंद्र से जोकवा, रहसू, फाजिलनगर दक्षिणी, फाजिलनगर कस्बा, न्यू साउथ, ओल्ड साउथ और पटहेरवा फीडर को बिजली आपूर्ति दी जाती है। फाल्ट के चलते इन सभी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।विद्युत विशेषज्ञों के अनुसार 33 केवी और 11 केवी लाइनों के बीच तकनीकी गड़बड़ी या क्रॉसिंग की स्थिति बनने पर सुरक्षा मानकों के तहत संबंधित फीडरों की आपूर्ति तत्काल बंद करनी पड़ती है, ताकि मरम्मत कार्य सुरक्षित ढंग से किया जा सके। ऐसी घटनाओं में उपकेंद्रों से जुड़े हजारों उपभोक्ता प्रभावित हो जाते हैं।
जेई फाजिलनगर अजीत कुमार ने बताया कि 33 केवी लाइन के नीचे कसया को दी जाने वाली 11 केवी लाइन गई है। तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए मरम्मत कार्य चल रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से रात नौ बजे से विद्युत आपूर्ति बाधित रखी गई थी। टीम जल्द से जल्द आपूर्ति पूरी तरह बहाल करने में जुटी है।
विज्ञापन
,