सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mother of youth missing from Dubai airport appeals to Rajya Sabha MP

Kushinagar News: दुबई एयरपोर्ट से लापता युवक की मां ने राज्य सभा सांसद से गुहार

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 17 Jun 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Mother of youth missing from Dubai airport appeals to Rajya Sabha MP
विज्ञापन
कसया। दुबई से लौटते समय कसया के मधवापुर निवासी नितेश कुमार यादव (30) के लापता होने का मामला सामने आया है। उसकी मां धुपा देवी ने राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह को पत्र लिखकर बेटे को सकुशल भारत भेजवाने की गुहार लगाई है। राज्य सभा सांसद को सौंपे पत्र के अनुसार मधवापुर निवासी नितेश कुमार यादव 25 फरवरी 2026 को नयाल बिल्डिंग कंट्रेक्टिंग एलएलसी दुबई में कारपेंटर का काम करने गया था। 07 जून 2026 को कंपनी ने उसे तीन अन्य बिहार निवासियों के साथ भारत भेजा। चारों एयरपोर्ट पर मिले। बिहार के तीनों साथी मन्नू कुमार यादव, इसराफील अंसारी और अमित कुमार सकुशल घर पहुंच गए, लेकिन नितेश का कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने बताया कि दुबई में कार्यरत मनोज कुमार निवासी गोरखपुर के अनुसार नितेश को टिकट के साथ बस से एयरपोर्ट भेजा गया था। एयरपोर्ट पर तीनों साथियों से उसकी मुलाकात हुई। नितेश पानी की बोतल लेने कहकर वहां से निकला और फिर वापस नहीं आया। फ्लाइट में उसकी सीट खाली रह गई। एकलौता बेटा होने के कारण मां धुपा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि नितेश की शादी नवंबर माह में हुई है। नव विवाहिता का भी रो रो कर हाल बेहाल हो गया है। राज्य सभा सांसद ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed