सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Son cremated in the evening; father breathed his last in the morning

Aligarh News: शाम में बेटे का हुआ अंतिम संस्कार, सुबह पिता ने त्यागे प्राण

संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 17 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Son cremated in the evening; father breathed his last in the morning
पुष्पेंद्र और प्रेमपाल का फाइल फोटो। 
विज्ञापन
12 जून को मुरवार के समीप सड़क हादसे में घायल पुष्पेंद्र (21) ने रविवार की रात करीब 10 बजे जेएन मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की शाम चार बजे गांव में शव का अंतिम संस्कार हुआ और अगली सुबह आठ से नौ बजे के बीच पुत्र वियोग में पिता प्रेमपाल (21) ने भी प्राण त्याग दिए।


परिजन के अनुसार गोरई थाने के गांव रामपुर कनैटपुर निवासी पुष्पेंद्र की 27 जून को शादी थी। वह चचेरे भाई अंकित के साथ 12 जून को अपनी बुआ को निमंत्रण पत्र देने खैर कोतवाली के गांव एदलपुर गया था। वहां से लौटते समय गांव मुरवार के समीप उनकी बाइक सामने से आई कार से टकरा गई थी। हादसे में पुष्पेंद्र और अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। पिता की ओर से हादसे की रिपोर्ट गोरई थाने में दर्ज कराई गई थी। उपचार के दौरान 14 जून की रात पुष्पेंद्र की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद 15 जून को शव गांव पहुंचा। 10 वर्षीय भतीजे प्रिंस ने अपने चाचा की चिता को मुखाग्नि दी। परिजन के अनुसार छोटे बेटे की मौत के सदमे में 15 जून की रात करीब दो बजे प्रेमपाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई और सुबह आठ से नौ बजे के बीच उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन



प्रेमपाल के दो बेटे थे, जिनमें बड़ा बेटा सुरेंद्र है। बड़े बेटे और दोनों बेटियों की शादी चुकी है। बेटे की शादी की तैयारी में लगे परिवार में बेटे के बाद पिता की भी मौत से परिवार ही नहीं गांव के लोगों में भी शोक छाया है।

शव लेकर तहसील पहुंचे परिजन, किया हंगामा
मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे परिजन प्रेमपाल का शव को लेकर परिजन व गांव के अन्य लोग तहसील पहुंचे और हंगामा करने लगे। आरोप लगाया कि बाइक को टक्कर मारने वाली कार और उसमें मौजूद लोग उनके गांव के थे। जानबूझ कर कार से टक्कर मारकर पुष्पेंद्र की हत्या की गई है।

हंगामे की सूचना पर सीओ कमलेश कुमार ने तहसील पहुंचकर परिजन की बातें सुनीं। मामले में जांच कराने का आश्वासन देकर सभी को वापस गांव भेजा। सीओ के अनुसार सड़क हादसे की रिपोर्ट दो दिन पहले ही दर्ज की जा चुकी है। प्रेमपाल की मौत बीमारी के चलते हुई है।



यह जानिए...
-12 जून को अपनी शादी का निमंत्रण देकर बुआ के यहां से लौट रहा था पुष्पेंद्र
-8 बजे रात में मुरवार के समीप कार की टक्कर लगने से हुआ था घायल
-27 जून को होनी थी पुष्पेंद्र की शादी, साथ में घायल चचेरे भाई का चल रहा इलाज
-14 जून की रात लगभग 10 बजे जेएन मेडिकल कॉलेज में पुष्पेंद्र की हुई मौत
-15 जून की शाम 4 बजे के बाद गांव में हुआ शव का अंतिम संस्कार
-15 जून की रात करीब 2 बजे पिता प्रेमपाल की बिगड़ी तबीयत
-16 जून की सुबह करीब 8-9 बजे के बीच पिता ने त्यागे प्राण

पुष्पेंद्र और प्रेमपाल का फाइल फोटो। 

पुष्पेंद्र और प्रेमपाल का फाइल फोटो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed