{"_id":"6a31b7012ad7f35cb004b93a","slug":"lathi-axe-attack-in-front-of-revenue-team-six-injured-agra-news-c-25-1-agr1008-1086824-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: राजस्व टीम के सामने चलीं लाठी-कुल्हाड़ी, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: राजस्व टीम के सामने चलीं लाठी-कुल्हाड़ी, छह घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
1: Wounded Prince 2: Wounded Chob Singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सैंया। थाना क्षेत्र के गांव नदीम में चक रोड से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दाैरान पक्ष आमने-सामने आ गए। राजस्व टीम के सामने हुए लाठी-कुल्हाड़ी के हमले में दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
गांव नदीम में राजाराम और विद्याराम के परिवार रहते हैं। दोनों परिवार के खेत पास-पास हैं। इन खेतों तक आने-जाने के लिए एक सरकारी चक रोड है। पीड़ित राजाराम के पुत्र सौदान सिंह का आरोप है कि गांव के ही विद्याराम आदि ने चक रोड पर अवैध निर्माण कर कब्जा कर लिया है। इस अतिक्रमण के कारण खेतों की जुताई-बुवाई के लिए कृषि वाहनों को ले जाने में काफी परेशानी हो रही थी। सौदान सिंह ने तहसील दिवस में जिलाधिकारी से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई थी। तहसील दिवस में हुई शिकायत के बाद राजस्व विभाग की टीम बिना किसी पूर्व सूचना और बिना स्थानीय पुलिस बल को साथ लिए मंगलवार को पैमाइश करने गांव नदीम पहुंच गई। टीम को देखकर आरोपी पक्ष भड़क गया। पैमाइश की कार्रवाई के दौरान आरोपी पक्ष के विद्याराम, हरी सिंह, सुरेंद्र, मुन्ना, भूरी सिंह, भोलू, दिलीप और सुनहरी समेत करीब 14 लोगों ने पीड़ित पक्ष के सौदान सिंह, राजकुमार और चोब सिंह के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष के विरोध करने पर दबंगों ने लाठी, डंडों और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। हमले में राजकुमार, चोब सिंह और सौदान सिंह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। चीख-पुकार मच गई। राजस्व टीम मूकदर्शक बनी रही। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सैंया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम पक्ष के प्रेम सिंह की तहरीर पर 14 नामजद लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।