सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lawyers and document writers begin indefinite strike in Agra tehsil

Agra: रजिस्ट्री और नोटरी कार्य ठप, वकीलों और दस्तावेज लेखकों की हड़ताल शुरू; बिना बैनामा कराए लौटे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 16 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
सार

स्टाम्प वेंडरों ने निबंधन भवन के गेट पर प्रदर्शन और नारेबाजी की। हड़ताल के कारण सदर तहसील के सभी उप निबंधक कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा और एक भी संपत्ति की रजिस्ट्री (बैनामा) नहीं हो सकी। 

Lawyers and document writers begin indefinite strike in Agra tehsil
प्रदर्शन करते वकील। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा में नई ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में वकीलों और दस्तावेज लेखकों ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। निबंधन कार्यालयों में काम पूरी तरह ठप रहने से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को बिना रजिस्ट्री और अन्य जरूरी काम कराए बिना लौटना पड़ा।


रोजगार छिनने के डर से मंगलवार को वकीलों, दस्तावेज लेखकों (डीड राइटर्स) और स्टाम्प वेंडरों ने निबंधन भवन के गेट पर प्रदर्शन और नारेबाजी की। हड़ताल के कारण सदर तहसील के सभी उप निबंधक कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा और एक भी संपत्ति की रजिस्ट्री (बैनामा) नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा विवाह पंजीकरण, किरायानामा, शपथ पत्र और नोटरी से जुड़े सभी काम पूरी तरह से बंद रहे। पूर्व अध्यक्ष लाल बहादुर राजपूत ने बताया कि सरकार उनकी मांगें नहीं मानती, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेंगी और कोई भी न्यायिक या रजिस्ट्री का काम नहीं किया जाएगा। इस मौके पर राजीव शर्मा, जगन प्रसाद तेहरिया, विष्णु गौर, भगवान सिंह, दिव्यांशु पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed