सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fourth accused in Renu's murder arrested; charge of conspiracy added.

Baghpat News: रीनू का चौथा हत्यारोपी गिरफ्तार, योजना बनाने की धारा बढ़ी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Fourth accused in Renu's murder arrested; charge of conspiracy added.
विज्ञापन
-सिसाना गांव के रीनू उर्फ डांसर का शव हत्या करने के बाद छिपाया गया था बस के अंदर

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सिसाना गांव के रीनू उर्फ डांसर हत्याकांड के चौथे आरोपी संदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर कलक्ट्रेट के बाहर फुटओवर ब्रिज के नीचे से पकड़ा गया। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
यह गिरफ्तारी दस जून को कोतवाली में दर्ज हुई प्राथमिकी के आधार पर की गई है। सिसाना निवासी रविंद्र ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके फुफेरे भाई सुमित, यश उर्फ काला, दोस्त सागर और संदीप ने मिलकर उसके भाई रीनू की हत्या की थी। हत्या के बाद शव को बस में छिपा दिया गया था। पुलिस ने पहले ही सुमित, यश उर्फ काला और सागर को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में सुमित ने अपनी पत्नी से रीनू के अनैतिक संबंधों के शक में हत्या करने की बात कबूली थी। जांच अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान यह सामने आया कि हत्या योजना बनाकर की गई थी। इसके बाद मामले में संबंधित धाराओं को बढ़ा दिया गया था। वांछित चल रहे चौथे हत्यारोपी संदीप की तलाश जारी थी। उसे मंगलवार को कलक्ट्रेट के बाहर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed