सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Daughters were given training in flying drones.

Baghpat News: बेटियों को ड्रोन उड़ाने का दिया प्रशिक्षण

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Daughters were given training in flying drones.
विज्ञापन
-बड़ौत में संस्कार शिविर में जूडो-कराटे, तलवारबाजी व योगाभ्यास भी कराया गया

फोटो संख्या 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में चल रहे आवासीय संस्कार शिविर में मंगलवार को बेटियों को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस शिविर का आयोजन आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वावधान में किया जा रहा है। प्रशिक्षण के साथ ही छात्राओं को योगासन, जूडो-कराटे और तलवारबाजी का अभ्यास भी कराया गया।
सभा के मंत्री रवि शास्त्री ने ड्रोन तकनीक के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ड्रोन आधुनिक जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण तकनीक है। इससे विभिन्न क्षेत्रों में सर्वेक्षण द्वारा कम समय में विशेष जानकारी प्राप्त की जा सकती है। शास्त्री ने बताया कि आज जंग के मैदान में भी ड्रोन का विशेष महत्व है। उन्होंने यह भी कहा कि ड्रोन का प्रशिक्षण लेकर रोजगार के अवसर भी प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रोफेसर सुरेंद्र पाल आर्य ने योग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योग जीवन शैली का अभिन्न अंग है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना योग करना चाहिए। इस अवसर पर योगाचार्य सुजाता आर्या, प्रधानाचार्य रामपाल सिंह, धर्मपाल सिंह त्यागी, कपिल आर्य, सविता आर्या और ऋषि पाल आर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed