{"_id":"6a313c7c9195edc2fd040773","slug":"the-authority-demolished-illegal-construction-near-the-tehsil-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-153540-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: प्राधिकरण ने तहसील के पास अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: प्राधिकरण ने तहसील के पास अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो संख्या 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर तहसील के पास विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को एक अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह दूसरी बार है जब इस स्थान पर कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने दोबारा निर्माण करने पर प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी दी है।
प्राधिकरण की टीम ने 13 जून को अमरपाल के करीब एक हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बिना नक्शा पास कराए निर्माण को गिराया था। इसके बावजूद वहां दोबारा चहारदीवारी, कमरे और टीनशेड बना दिए गए थे। सोमवार को नायब तहसीलदार विजय वर्मा और विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने निरीक्षण के बाद निर्माण कार्य को रुकवाया था। मंगलवार को विकास प्राधिकरण की टीम पुलिस बल के साथ फिर मौके पर पहुंची। वहां किए गए सभी निर्माण को जेसीबी मशीन से गिरा दिया गया। एसडीएम भावना सिंह ने बताया कि प्रशासन की रोक के बावजूद निर्माण किया गया था। इसी कारण इसे ध्वस्त कराया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि अब दोबारा निर्माण कराया जाता है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।