{"_id":"57cced844f1c1b3d3b31710d","slug":"haryanvi-singer-and-dancer-sapna-chaudhary-emotional-suicide-note-read-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जान देने की कोशिश करने वाली सिंगर का सुसाइड नोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जान देने की कोशिश करने वाली सिंगर का सुसाइड नोट
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Tue, 06 Sep 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहर खाकर जान देने की कोशिश करने वाली सिंगर सपना चौधरी का वह सुसाइड नोट सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी दास्तां बयां की। पढ़कर रो देंगे आप।
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
36 जातियों पर आधारित हरियाणवी सॉन्ग को लेकर विवादों में आई सिंगर सपना ने रविवार को सुसाइड की कोशिश की। ऐसे करने से पहले लिखे सुसाइड नोट में उसने गुड़गांव के नवाब सतपाल तंवर नामक एक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया है, वहीं कुछ आरोप पुलिस पर भी लगाए हैं। दरअसल सतपाल तंवर वह शख्स है, जिसने फरवरी में गांव चक्करपुर में हुए कार्यक्रम के बाद सपना के खिलाफ जातिवाद का केस दर्ज करवा दिया था।
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
सुसाइड नोट में सपना ने अपनी मजबूरी बयां की है कि क्यों उसका जीने से जी भर गया। उसने लिखा कि मैंने फरवरी महीने में चक्करपुर गांव में मैंने एक 36 जात की रागनी गाई थी, जोकि वहां के लोगों की फरमाइश थी। मुझसे पहले और बड़े गायकों ने इसे स्टेज पर गाया हुआ है, जिसकी रिकॉर्डिंग मेरी मां ने गुड़गांव पुलिस को दे रखी है। उन्हीं बड़े गायकों की रागनी सुनकर मैंने भी लिखी और गाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
सपना ने लिखा कि मैं कलाकार हूं, मुझे पता नहीं था कि जातिवाद पर शब्द का प्रयोग करना जुर्म है। अगर मुझसे पहले गाने वालों पर केस दर्ज हुआ होता तो मैं भी ना गाती। जब उन पर कोई केस नहीं तो मुझ पर क्यों। मेरी रागनी सुनकर सतपाल तंवर ने मुझ पर एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करवा दी। पुलिस ने एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी।
विज्ञापन
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
सपना कहती हैं कि मैंने सोशल मीडिया व अखबारों द्वारा माफी भी मांगी है, जिसको सबने बखूबी देखा व पढ़ा है। कुछ न मुझे माफ कर दिया, लेकिन इस इंसान ने मुझ माफ करना तो दूर मेरे चरित्र के बारे में भी गलत-गलत बातों का प्रयोग किया और अपनी फेसबुक आईडी पर बहुत ही अश्लील शब्दों का प्रयोग मेरे बारे में किया। जैसे नचनिया, वेश्या, जिस्म बेचने वाली, इसकी जगह तो पाकिस्तान में है। इसने हरियाणा को बदनाम कर दिया।