सब्सक्राइब करें

फेसबुक पेज पर लाइव होकर भावुक हुआ दीप सिद्धू, सन्नी देओल पर भी बरसा, कहा- जब साथ देना चाहिए था...

संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 31 Jan 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Deep Sidhu became emotional on Facebook live
दीप सिद्धू - फोटो : amar ujala

किसान आंदोलन विवाद के बाद रविवार देर शाम फेसबुक पेज पर लाइव होकर अभिनेता दीप सिद्धू ने भावुक होते हुए अपना दुःखड़ा रोया। इस दौरान दीप सिद्धू ने कहा कि पंजाबियों ने उन्हें अच्छा सिला दिया। पंजाबियों से अच्छे तो बिहारी हैं जिन्होंने उन्हें इस मुसीबत की घड़ी में सहारा दिया। दीप सिद्धू ने कहा कि लाल किले पर खाली डंडे में निशान साहिब का झंडा लगाया। उस समय अगर सभी ने एक सुर में होकर सरकार को जगाने का प्रयास किया होता तो शायद अच्छा होता। मगर उन्हें गद्दार बना दिया गया। कुछ लोगों ने बातें बना दी और सभी ने मान ली। 

Trending Videos
Deep Sidhu became emotional on Facebook live
दीप सिद्धू - फोटो : वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट

दीप सिद्धू ने कहा कि उनकी रुह दुखी है। इसलिए कि सरकारें क्या कह रही हैं। इसलिए कि उनके अपने लोग उन्हें गद्दार कह रहे हैं। ऐसे में कोई किसानों के लिए नहीं खड़ा होगा। दीप सिद्धू ने कहा कि वे तो होंद की लड़ाई लड़ रहे थे। मगर किसानों ने खुद ही अपनी होंद खत्म कर दी। आज मेरा क्या हाल हो गया है ये देख लो। पंजाबियों से तो बिहारी अच्छे, जिन्होंने दो दिन कोठे पर ठिकाना दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deep Sidhu became emotional on Facebook live
दीप सिद्धू - फोटो : वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट

दीप ने कहा कि लोग कह रहे हैं कि दीप भाग गया तो ऐसे हालात में क्या मैं लड़ूं। लोग अफवाह उड़ा रहे हैं कि दीप सिद्धू मुंबई भाग गया। जबकि वे देख लो खेत में इस हालत में बैठे हैं। किन्नू खाकर गुजारा कर रहा हूं। रोटी को तरस रहा हूं। तिरपालों के नीचे सीवरेज की पाइप के पास दिन गुजार रहा हूं क्या दीप सिद्धू ऐसी जगह पर रहता था। मगर सभी लोग उनके परिवार पर आरोप लगाने लगे। उनके पिता पर लानतें लगा रहे हैं जो सरासर गलत है। दीप सिद्धू ने भावुक होते हुए कहा कि अभी भी वे कहते हैं कि मोर्चे पर एकजुट होकर जाओ। वे संघर्ष से पीछे हट जाएंगे। पंजाबियों में गैरत नहीं है। पंजाबी उन्हें गद्दार बताते हैं। 

Deep Sidhu became emotional on Facebook live
दीप सिद्धू - फोटो : वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट

सन्नी देओल को बताया गलत, कहा-साथ छोड़ गया 
पहली बार सन्नी देओल पर बरसते हुए दीप सिद्धू ने कहा कि चुनाव में करीब 20 दिन उन्होंने सन्नी देओल की जीत के लिए दिन-रात काम किया। सन्नी देओल को जिंदगी के बीस दिन दिए ये सोचकर कि वो उनके भाई हैं। दोस्त हैं। उन दिनों का कोई भी इंटरव्यू निकालकर देख लो भाजपा के लिए उन्होंने कोई वोट नहीं मांगी। सिर्फ सन्नी देओल का साथ दिया। जबकि उन्हें आज आरएसएस, भाजपा का आदमी व गद्दार बताया जा रहा है और सन्नी देओल बार-बार पोस्टें डाल कर सफाई देते फिर रहे हैं। 

विज्ञापन
Deep Sidhu became emotional on Facebook live
दीप सिद्धू - फोटो : वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट

दीप सिद्धू ने कहा कि कह दो सन्नी देओल को भी आज कि तू गलत है। तू छड्ड गया साथ, जित्थे तेनूं खड़े रहना चाहीदा सी। अर्थात कि दीप सिद्धू ने सन्नी देओल पर साथ न देने व बार-बार सोशल मीडिया पर पोस्टें डालकर दीप सिद्धू से कोई संबंध न होने की बात कहने को गलत करार दिया। वे दिल से इस संघर्ष में खड़े थे तभी तो संघर्ष आज कहां तक जा पहुंचा। वे किसी पुलिस से नहीं डरते। वे सब्र के घूंट पी रहे हैं क्योंकि संघर्ष अभी चल रहा है। वे चाहते हैं कि सभी राज्यों के किसान एकता बनाएं रखें और मोर्चे पर डटे रहें। सच्चाई एक न एक दिन सामने आ जाएगी।

दीप सिद्धू ने कहा कि आज सभी उनका साथ छोड़ गए हैं, जिससे वे टूट गए हैं। करीब 15 मिनट के इस फेसबुक लाइव दौरान भावुक हुए दीप सिद्धू की आंखों से आंसू भी छलक रहे थे। दीप सिद्धू ने कहा कि वे संघर्ष में सियासत करने नहीं आए थे, बल्कि किसानों के हकों की खातिर लड़ने आए थे।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed