सब्सक्राइब करें

पंजाब में पंचायतों का फरमान, हर घर से किसान आंदोलन में पहुंचें , न जाने पर लगेगा 5000 रुपये जुर्माना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 31 Jan 2021 03:04 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan Latest News: Panchayats Will Impose Penalty On People Who Do Not Go To Kisan Andolan in Punjab
सिंघु बॉर्डर पर जुटे किसान। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा और उत्तर प्रदेश की खाप पंचायतों के बाद पंजाब की पंचायतें भी किसान आंदोलन को तेज करने में जुट गईं हैं। बठिंडा के गांव विर्क खुद के बाद कई और गांवों में पंचायतों ने किसान आंदोलन के समर्थन में प्रस्ताव पास किए हैं। प्रस्ताव में हर घर से लोगों को आंदोलन में जाने का आह्वान किया गया है और जो नहीं जाएगा उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं जुर्माना न देने वालों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। 

Trending Videos
Kisan Andolan Latest News: Panchayats Will Impose Penalty On People Who Do Not Go To Kisan Andolan in Punjab
बठिंडा के विर्क खुर्द में प्रस्ताव पास करने के बाद खड़े ग्रामीण। - फोटो : ANI

फरीदकोट जिले के गांव पक्खी कलां व डोड की पंचायतों ने प्रस्ताव पारित कर गांव के लोगों को बारी-बारी से किसान आंदोलन में जाने का आह्वान किया है। गांव पक्खी कलां की पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर फैसला लिया है कि गांव से हर सप्ताह 18 लोग दिल्ली जाएंगे और जो दिल्ली नहीं जाएगा उस पर 5000 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Andolan Latest News: Panchayats Will Impose Penalty On People Who Do Not Go To Kisan Andolan in Punjab
पंचायत द्वारा पास प्रस्ताव। - फोटो : ANI

जुर्माना न देने वाले का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। इसी तरह गांव डोड की पंचायत ने भी हर पांच दिन के भीतर 15 लोगों को भेजने का फैसला किया है और पंचायत का आदेश न मानने पर 1500 रुपये जुर्माने का प्रावधान है। पंचायत ने जुर्माना न भरने वाले लोगों को बहिष्कार की चेतावनी दी है।  उधर, फिरोजपुर के दिलाराम गांव में किसान नेताओं ने एक प्रस्ताव पारित किया है, जिस पर सभी के हस्ताक्षर करवाए गए हैं।

Kisan Andolan Latest News: Panchayats Will Impose Penalty On People Who Do Not Go To Kisan Andolan in Punjab
बठिंडा के विर्क खुर्द गांव में लोगों ने पास किया प्रस्ताव। - फोटो : ANI

गांव के लोगों को किसान आंदोलन में शामिल होने दिल्ली की सीमाओं पर जाना है। जिन किसानों के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली है, उनकी बारी कब आएगी, इस संबंध में पर्ची डाली गई। जो किसान अपनी बारी पर दिल्ली नहीं जाएगा, उसे पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा, यदि जुर्माना नहीं अदा करेगा तो उसका गांव में बहिष्कार किया जाएगा। सभी ने इस पर सहमति जताई है। बठिंडा जिले के विर्क खुर्द, कराड़वाला व मानसा जिले के नंगलकला और बरनाला जिले के ढिलवां गांव के लोगों ने भी पंचायत के साथ मिलकर सहमति से एक प्रस्ताव पास किया है।

विज्ञापन
Kisan Andolan Latest News: Panchayats Will Impose Penalty On People Who Do Not Go To Kisan Andolan in Punjab
किसान आंदोलन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

इसमें कहा गया कि अगर कोई किसान या उसका परिवार आंदोलन में न जाने के लिए बहानेबाजी करेगा तो उस पर 1500 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। गांव विर्क खुर्द की सरपंच मनजीत कौर के बेटे जगजीत सिंह ने बताया कि 26 जनवरी के बाद कुछ चैनल अफवाह फैलाकर किसान आंदोलन को फेल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को पहले से भी ज्यादा मजबूत करने के लिए गांव के लोगों ने पंचायत से मिलकर आपसी सहमति से प्रस्ताव पास किया है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed