{"_id":"59abb71e4f1c1bf5278b4f37","slug":"dera-sacha-sauda-chief-ram-rahim-sentenced-in-sadhvi-rape-case-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राम रहीम को भगाने की साजिश के मामले में नई बातें आई सामने, पढ़िए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम को भगाने की साजिश के मामले में नई बातें आई सामने, पढ़िए
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 04 Sep 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
राम रहीम को साध्वी रेप केस में सजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साध्वी रेप केस में 25 अगस्त को दोषी करार दिए जाने के बाद राम रहीम को भगाने की साजिश थी, मामले में अब कई बातें सामने आ रही हैं।
Trending Videos
Ram Rahim
ऑटोमेटिक मशीनगन, माउजर जैसे असलहे से लैस, जैमर वाली स्कॉर्पियो में दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फरार कराने की साजिश शामिल सात सुरक्षा कर्मियों को शनिवार को जिला अदालत में पेश किया गया। इनमें पांच सुरक्षा कर्मी हरियाणा पुलिस के हैं, जबकि दो निजी सुरक्षा कर्मियों को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
honey preet and ram rahim
गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद 25 अगस्त को स्कॉर्पियो में बैठे छह सुरक्षा कर्मी डीआई नाके के पास बाहर निकल आए। उन्होंने ललकारा भी। पुलिस कर्मियों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन पर गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की गई। साजिश को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं कि आखिरकार बगैर पड़ताल के ऐसे सुरक्षा कर्मियों को क्यों साथ तैनात किया गया, जिनकी भूमिका संदिग्ध थी।
Ram Rahim
दर्जनों गोलियां भी बरामद हुईं
आरोपियों के कब्जे से बरामद हथियारों के लाइसेंस नहीं दिखाए थे। जबकि उनके कब्जे से दर्जनों गोलियां भी बरामद हुईं। मामले में पुलिस ने सेक्टर-पांच थाने में अजय, राम सिंह, बलवान सिंह, कृष्ण दास, विजय सिंह के अलावा दो निजी सुरक्षा कर्मी प्रीतम सिंह, खुशबीर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

राम रहीम
- फोटो : SELF
वॉकी टॉकी का कैसे कर रहे थे इस्तेमाल
जैमर वाली गाड़ी में बैठे आरोपियों तक वॉकी टॉकी कैसे पहुंचा, इसका इस्तेमाल साजिश के लिए कर रहे थे। पुलिस को फिर भी कैसे भनक नहीं मिल पाई। पुलिस इससे जुड़े पहलुओं की छानबीन कर रही है।
जैमर वाली गाड़ी में बैठे आरोपियों तक वॉकी टॉकी कैसे पहुंचा, इसका इस्तेमाल साजिश के लिए कर रहे थे। पुलिस को फिर भी कैसे भनक नहीं मिल पाई। पुलिस इससे जुड़े पहलुओं की छानबीन कर रही है।

कमेंट
कमेंट X