{"_id":"5d1f15c18ebc3e3c7030284f","slug":"disabled-cricket-world-cup-2019-disabled-cricketer-ramesh-naidu-success-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: हाथों-पैरों में उंगलियां नहीं, लेकिन कैच पकड़ने में माहिर है, एक पारी में 5 विकेट का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pics: हाथों-पैरों में उंगलियां नहीं, लेकिन कैच पकड़ने में माहिर है, एक पारी में 5 विकेट का रिकॉर्ड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 05 Jul 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
क्रिकेटर रमेश नायड़ू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस नौजवान के जज्बे को सलाम कीजिए, इसके हाथों और पैरों में उंगलियां नहीं हैं, फिर भी वह मुश्किल से मुश्किल कैच पकड़ने में माहिर है। जानिए इनके बारे में सब कुछ।
2 of 5
क्रिकेटर रमेश नायड़ू
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय दिव्यांग टीम के खिलाड़ी रमेश फिलहाल इंग्लैंड में होने वाले दिव्यांग क्रिकेट विश्व कप की तैयारियों में जुटे हैं। ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन फॉर दा फिजिकल चैलेंज्ड की ओर से अगस्त माह में इंग्लैंड में विश्वकप खेला जाएगा। तमिलनाडु निवासी क्रिकेटर रमेश नायडू को भगवान ने हाथों और पैर की उंगलियां जन्म से ही नहीं दी, लेकिन फिर भी उसने हिम्मत नहीं हारी और मेहनत करके अपना एक अलग मुकाम बनाया।
3 of 5
क्रिकेटर रमेश नायड़ू
- फोटो : अमर उजाला
रमेश भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होकर अगस्त में वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हैं। गौरतलब है की 24 वर्षीय रमेश नायडू हाल ही में भिवानी में ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन फॉर दा फिजिकल चैलेंज्ड के पदाधिकारियों से मिलने आए थे। यहां उनकी गजब की हिम्मत और जज्बे से भरी कहानी सुनकर हर कोई हैरान रह गया। रमेश बचपन से ही दिव्यांग है, लेकिन उसने हिम्मत नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
क्रिकेटर रमेश नायड़ू
- फोटो : अमर उजाला
रमेश के दोनों हाथों और पैरों में उंगलियां और अंगूठे नहीं हैं, लेकिन फिर भी वे क्रिकेट के मैदान में लेदर की गेंद को लपक लेने का हौसला रखते हैं। यहीं नहीं रमेश के एक पैर का पूरा पंजा नहीं है। वे एक पैर से और बिना उंगलियों के सहारे लेग स्पिन बॉलिंग करता है और साथ में जबरदस्त बल्लेबाजी भी करता है। उनका अब तक सर्वाधिक स्कोर 78 रन है और एक पारी में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड भी है।
विज्ञापन
5 of 5
क्रिकेटर रमेश नायड़ू
- फोटो : अमर उजाला
रमेश ने आईआईटी एग्जाम में 41वीं रैंक हासिल की थी। इस समय वह एमटेक कर रहे हैं। रमेश नायडू ने कहा कि उन्हें अपनी दिव्यांगता पर कोई मलाल नहीं है। वे 10 वर्ष से क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन जब वे चार वर्ष पहले पीसीसीएआई से जुड़े तो उनमें कुछ करने की हिम्मत जगी और वे उसी जज्बे को लेकर इंग्लैंड में पहला वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हैं। अब उनका सपना है कि वे वर्ल्ड कप जीत कर ही आएं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।