{"_id":"5be1d931bdec22697a0f4579","slug":"diwali-2018-deepawali-puja-timing-wishes-lakshmi-ganesh-puja-shubhm-muhurt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए दिवाली का शुभ मुहूर्त, इस समय पूजा करने पर होगी सुख-समृद्धि की बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए दिवाली का शुभ मुहूर्त, इस समय पूजा करने पर होगी सुख-समृद्धि की बरसात
Wed, 07 Nov 2018 12:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप भी दिवाली के खास मौके पर अपने घर में सुख समृद्धि की कामना करते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लें। जानिए दिवाली पर दीप जलाने का शुभ मुहूर्त क्या है और किस समय फैक्ट्री में पूजा-अर्चना करना शुभ फलदायक होगा।
2 of 5
diwali
चंडीगढ़ के सेक्टर-30 के श्रीमहाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख पंडित बीरेंद्र नारायण मिश्र ने कहा कि घर पर प्रदोष काल के दौरान पूजन का विशेष महत्व है। प्रदोष काल सात नवंबर को शाम पांच बजकर 30 मिनट से लेकर आठ बजकर 11 बजे तक रहेगा। प्रदोष काल में ही शाम सात बजकर 10 मिनट से रात आठ बजकर 51 मिनट तक शुभ की चौघड़िया रहने के कारण इस योग में दीप प्रज्ज्वलित करना और पूजन करना शुभ रहेगा।
3 of 5
diwali 2018
आयुष्मान योग शाम को पांच बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगा। सौभाग्य योग का प्रारंभ और तुला राशि में चंद्रमा होगा। शाम पांच बजकर 26 मिनट पर सूर्यास्त (प्रदोष काल) के बाद मेष और वृष लग्न एवं स्वाति नक्षत्र के रहने के कारण इस समय में गणेश और लक्ष्मी पूजन प्रारंभ करने के लिए विशेष रूप से शुभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Diwali
- फोटो : file photo
देवालय पूजक परिषद चंडीगढ़ के कोषाध्यक्ष और सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ. लाल बहादुर दुबे के अनुसार बही खाता और नवीन शुभ कार्यों के लिए भी यह मुहूर्त अत्यंत शुभदायक है। फैक्टरी में दोपहर बाद दो बजकर 50 मिनट से चार बजकर 10 मिनट तक चर की चौघड़िया होने के कारण मध्यम है।
विज्ञापन
5 of 5
diwali 2018
इसके बाद चार बजकर 10 मिनट से शाम पांच बजकर 50 मिनट तक मेष लग्न में चर और शुभ की चौघड़िया है। व्यापार और फैक्टरी में पूजा करने का यही सबसे उत्तम मुहूर्त है। रात 10 बजकर 32 मिनट से रात 12 बजकर 12 मिनट तक चर की चौघड़िया शुभ रहेगा। इस समय में महालक्ष्मी, महाकाली, महासरस्वती की उपासना तांत्रिक क्रियाएं, तंत्र साधना और अनुष्ठान करने का विधान है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।