फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फतेहवीर की मौत से सदमे में दादी और पिता, दादा बोले- मां के आंसू सूख गए, पर वो कुछ बोलती ही नहीं

Thu, 20 Jun 2019 01:44 PM IST
खुशबू गोयल सुशील कुमार, अमर उजाला, सुनाम ऊधम सिंह वाला(संगरूर)
सुशील कुमार, अमर उजाला, सुनाम ऊधम सिंह वाला(संगरूर) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 20 Jun 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
Fatehveer Singh Died in Borewell at Sangrur, Family Interview
फतेहवीर सिंह का परिवार - फोटो : अमर उजाला
150 फीट गहरे बोरवेल में गिरकर जान गंवाने वाले दो साल के मासूम फतेहवीर सिंह की मां के आंसू तो सूख तो गए हैं, पर वो कुछ बोलती नहीं है। पढ़ें पीड़ित परिवार की आपबीती।
Fatehveer Singh Died in Borewell at Sangrur, Family Interview
फतेहवीर सिंह का परिवार - फोटो : अमर उजाला
फतेहवीर के दादा रोही सिंह ने कहा कि मां गगनदीप गुमसुम बैठी अपने बेटे की तस्वीर को निहारती रहती है। कुछ बोलती नहीं, बस काम करती रहती है और बेटे की उस तस्वीर को देखती रहती है, जिसके आगे उसने फतेह के सारे खिलौने रख दिए हैं। वह अपनी सुध खो चुकी है। उसके आंसू तो सूख गए हैं, लेकिन वह चुप हो गई है। घर के आंगन में एक अजीब सा सन्नाटा छा गया है, जो खाने को दौड़ता है।
Fatehveer Singh Died in Borewell at Sangrur, Family Interview
फतेहवीर सिंह का परिवार - फोटो : अमर उजाला
रोही सिंह ने बताया कि फतेहवीर की आवाजें गूंजती रहती हैं। पिता सुखविंदर सिंह भी सुबह उठकर अपने काम में लग जाता। रात को वापस आता, खाना खाता और सो जाता। न किसी से कुछ कहता और न ही बात करता। ओह जन्मां जन्मां तक फतेहवीर दे जान दा गम नहीं भुल सकदा। फतेहवीर की हरकतें चार साल के बच्चे से भी ज्यादा तेज थीं और उसने तो पूरी दुनिया की हमदर्दी हासिल की है। काश वह सभी के बीच होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fatehveer Singh Died in Borewell at Sangrur, Family Interview
फतेहवीर सिंह का परिवार - फोटो : अमर उजाला
रोही सिंह ने बताया कि ओस दिन 6 जून नूं फतेह सवेरे मेरे नाल बाइक ते गया सी। पर मैनूं कि पता सी आथने आह भाणा बरतू। असीं बाइक बिच्च पेट्रोल पवाण गए सी तां फतेहवीर ने चाबी नाल बाइक दी तेल वाली टंकी खोल दिती। ऐह वेख के पेट्रोल पंप वाले वी हैरान हो गए।’ फतेहवीर दे बगैर तां सारा घर ही खान नूं आ रहया है, सारा दिन साडे नाल खेडदा सी, रब्ब छेती फतेहवीर नूं फेर इत्थे जन्म देवे तां ही साडा दर्द घटेगा।’ 
विज्ञापन
Fatehveer Singh Died in Borewell at Sangrur, Family Interview
फतेहवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि गत छह जून को संगरूर जिले में सुनाम के गांव भगवानपुरा निवासी सुखविंदर सिंह का दो साल का बेटा फतेहवीर खेत में बने बोरवेल में गिर गया था। पुराने बोरवेल को कट्टे से ढककर रखा गया था, लेकिन बारिश पड़ने से वह कमजोर हो चुका था। खेलते-खेलते बच्चे का पैर उस पर आ गया और उसके दबाव से कट्टा बोरवेल में धंसता चला गया। उसके साथ फतेहवीर भी बोरवेल में गिरता चला गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed