फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बरसी पर जानिए, श्रीअम्मा कैसे बन गई थी 'श्रीदेवी', कभी स्कूल तक नहीं गई 'चांदनी'

Sun, 24 Feb 2019 09:06 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 24 Feb 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
First Female Bollywood Superstar Sridevi Death Anniversary
Sridevi
'सुपरस्टार' श्रीदेवी को दुनिया से अलविदा कहे एक साल हो गया है। उनकी पहली बरसी पर हम आपको बता रहे हैं कि वश्रीअम्मा यंगर अयप्पन से 'सुपरस्टार' श्रीदेवी कैसे बनी थी 'चांदनी'।
First Female Bollywood Superstar Sridevi Death Anniversary
sridevi
अपनी चुलबुली अदाओं और बोलती आंखों से लोगों के दिलों पर राज करने वाली श्रीदेवी ने 24 फरवरी 2018 को दुनिया के अलविदा कह दिया था। उनकी उम्र महज 54 साल थी। इन 54 सालों में वे 50 साल तक अभिनय की दुनिया से जुड़ी रही थीं, यानी वे 4 साल की उम्र से फिल्मों में काम कर रही थीं।
First Female Bollywood Superstar Sridevi Death Anniversary
sridevi
13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु के शिवकाशी में पैदा हुई श्रीदेवी का पूरा नाम श्री अम्मा यंगर अय्यपन था, लेकिन सिल्वर स्क्रीन के लिए उन्होंने अपना नाम श्रीदेवी रख लिया। कहा जाता है कि इन्हें ये नाम उनकी मां ने दिया। वहीं कुछ लोग कहते हैं कि साउथ के एक सुपरस्टार ने उन्हें इस नाम से पुकारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
First Female Bollywood Superstar Sridevi Death Anniversary
Sridevi
श्रीदेवी के पिता अय्यपन एक वकील थे। उनकी मां का नाम राजेश्वरी था और आंध्रप्रदेश की रहने वाली थीं। उनकी एक बहन श्रीलता और दो सौतेले भाई आनंद और सतीश हैं। श्रीदेवी कभी स्कूल नहीं गईं, इसका उन्हें सारी जिंदगी मलाल रहा। इसलिए वे चाहती थीं कि उनकी दोनों बेटियां फिल्मों में आने से पहले पढ़ाई पूरी करें।

 
विज्ञापन
First Female Bollywood Superstar Sridevi Death Anniversary
sridevi
श्रीदेवी को तमिल और तेलुगु का बहुत अच्छा ज्ञान था, लेकिन उन्हें हिन्दी नहीं आती थी। इसलिए बॉलीवुड मूवीज में उनके लिए डबिंग करवाई जाती थी। शुरुआती फिल्मों में श्रीदेवी के किरदार को आवाज वॉयस आर्टिस्ट रेखा और नाज दिया था। इस वजह से श्रीदेवी को 'गूंगी गुड़िया' भी कहा जाता था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed