{"_id":"6014e4a68ebc3e31f35a7bcd","slug":"first-opportunity-to-travel-in-golden-chariot-train-for-people-of-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण रथ में शानो शौकत से घूमिए सात शहर, साथ में मुफ्त मिलेगा हवाई सफर, जानें क्या है स्वर्णिम मौका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण रथ में शानो शौकत से घूमिए सात शहर, साथ में मुफ्त मिलेगा हवाई सफर, जानें क्या है स्वर्णिम मौका
Sat, 30 Jan 2021 10:31 AM IST
निवेदिता वर्मा
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 30 Jan 2021 10:31 AM IST
विज्ञापन
स्वर्ण रथ
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप शाही ठाट बाट के साथ चंडीगढ़ से बंगलूरू, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल जैसे शहरों की सैर करना चाहते हैं, तो 14 मार्च को तैयारी कर लीजिए। फाइव स्टार होटलों जैसी सुविधाओं से लैस मशहूर गोल्डन चैरिएट ट्रेन में सफर करने का मौका ट्राइसिटी के लोगों को पहली बार मिलने जा रहा है। यहां के लोगों के लिए आईआरसीटीसी ने खास पैकेज तैयार किया है। इससे पहले चंडीगढ़ से बंगलूरू तक का हवाई सफर मुफ्त मिलेगा। जानिए पैकेज के दाम और गोल्डन चैरिएट में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी...
चंडीगढ़ एयरपोर्ट।
- फोटो : फाइल फोटो
सबसे पहले चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बंगलूरू तक मुफ्त हवाई सफर का मौका मिलेगा। इसके बाद स्वर्ण रथ से सफर के दौरान यात्री बंगलूरू, मैसूर, हम्पी, वेल्लूर, काबिनी, बदामी, गोवा के भव्य नजारों का दीदार कर सकेंगे। इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए यात्रियों को कोरोना के सभी प्रोटोकॉल और नियमों का पालन करना होगा।
गोल्डन चैरिएट ट्रेन
- फोटो : फाइल फोटो
बुकिंग के समय मिलेगा प्रमोशनल डिस्काउंट
वैसे लग्जरी सुविधाओं से लैस इस ट्रेन का किराया प्रत्येक व्यक्ति 3,20,130 रुपये है, लेकिन पहली बार पर्यटकों को ट्रेन में सफर के लिए प्रमोशनल डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके हिसाब से ट्रेन का किराया 2, 08, 090 रुपये रखा गया है। यह 6 रात और 7 दिनों का पैकेज है। इस लग्जरी ट्रेन में बुकिंग करने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://www.goldenchariot.org पर विजिट कर सकते हैं।

ट्रेन
- फोटो : फाइल फोटो
कम बजट वालों के लिए भी विकल्प
अगर आपके पास बजट कम है, तो आईआरसीटीसी के पास आपके लिए भी पैकेज है। इसके तहत दो रात और तीन दिन का सफर यात्री स्वर्ण रथ ट्रेन से कर सकते हैं। इसके लिए प्रत्येक यात्री को 59, 999 रुपये खर्च करने होंगे। यह ट्रेन बंगलूरू से चलेगी। अपने हिसाब से गोल्डन रथ ट्रेन में सफर का मजा लेने के लिए यात्रियों को जगह का चयन करना होगा। इस दौरान जहां चाहे वहां से यात्री अपनी टिकट की बुकिंग करवाकर दो रात और तीन दिन के सफर के बाद उतर सकते हैं।

ट्रेन में मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं।
- फोटो : फाइल फोटो
गोल्डन चैरिएट ट्रेन में हैं यह सुविधाएं
- 23 डिब्बों वाली इस ट्रेन में 21 कोच और दो एसएलआर दो रेस्टोरेंट कोच मौजूद हैं।
- इस ट्रेन में 11 सलून हैं जिसमें 44 एसी कैबिन हैं, इसमें 26 ट्वीन बेड, 17 डबल बेड और एक फिजिकली चैलेंज्ड कैबिन है।
- पटरी पर चलते-फिरते महल जैसी इस ट्रेन में यात्रियों के लिए एक जिम, दो रेस्त्रां, एक बार लाउंज, कॉन्फ्रेंस रूम और दो पारंपरिक मसाज रूम की सुविधा भी है।
- प्रत्येक कैबिन में छोटी अलमारी, वैनिटी डेस्क, एलसीडी टीवी, इलेक्ट्रिक सॉकेट की सुविधा है, इसके अलावा यात्रियों को प्राइवेट वॉशरूम में 5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
- इस ट्रेन में दो डाइनिंग कार यानी रेस्त्रां हैं। इनका नाम नल और रुचि रखा गया है, इसमें यात्री लजीज शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं।
- इस ट्रेन में पारंपरिक और आयुर्वेदिक मसाज रूम भी हैं, जिसमें यात्री दिन की थकान और तनाव से निजात पा सकते हैं।