फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संन्यास लेने के बाद क्या कर रहे युवराज सिंह, खुद खोले राज और बताया- भावुक कर जाती हैं यादें

Mon, 02 Sep 2019 12:26 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 02 Sep 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
Formar Cricketer Yuvraj Singh Interview
युवराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह संन्यास लेने के बाद क्या कर रहे हैं और आगे क्या करेंगे, इसके बारे में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद खुलासा किया, जानिए क्या बताया।
Formar Cricketer Yuvraj Singh Interview
युवराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेट की दुनिया में सिक्सर किंग के नाम से मशहूर हुए युवराज सिंह रविवार को सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद फिलहाल रिलैक्स कर रहा हूं। अपने क्रिकेट करियर से संतुष्ट हूं। मैदान से विदाई न हो पाने का मलाल जरूर है, लेकिन कोई बात नहीं। जितना प्यार मिला, वह भी कुछ कम नहीं है।
Formar Cricketer Yuvraj Singh Interview
युवराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
युवराज सिंह ने कहा कि क्रिकेट मैदान में बिताए पलों की यादें अकसर उन्हें भावुक कर जाती हैं लेकिन संन्यास के बाद का समय एंजॉय कर रहा हूं। अभी एक से दो साल तक लीग क्रिकेट खेलूंगा और युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाऊंगा। कोचिंग देने के सवाल पर युवराज सिंह ने कहा कि अभी वह इस बारे में नहीं सोच रहे हैं। कोशिश रहेगी कि जितनी भी क्रिकेट मैंने खेली है, उसके अनुभव युवा क्रिकेटरों के साथ शेयर करूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Formar Cricketer Yuvraj Singh Interview
युवराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
कनाडा में क्रिकेट लीग के बारे में युवी ने कहा कि सीजन की दूसरी लीग दिसंबर और जनवरी में शुरू होनी है। उसकी तैयारी कर रहा हूं। शुभमन गिल के बारे में युवराज सिंह ने कहा अभी वह मात्र 19 वर्ष का है। उसे थोड़ा टाइम देना चाहिए। अभी वह इंटरनेशनल लेवल का अनुभव ले रहा है। सीरीज के एक दो मैचों में आप किसी भी प्लेयर के बारे में अच्छी तरह से नहीं जान सकते। जैसे-जैसे शुभमन खेलेगा उसे अनुभव मिलता जाएगा।
विज्ञापन
Formar Cricketer Yuvraj Singh Interview
युवराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
मान्यता मिलने से संवरेगा भविष्य
बीसीसीआई से मान्यता मिलने के बाद यूटी क्रिकेट एसोसिएशन सिटी के युवा क्रिकेटरों को एक बेहतर मंच देने में सफल होगा। इससे पहले यहां के खिलाड़ी को दूसरे राज्यों से खेलना पड़ता था। मुझे खुशी है कि अब सिटी के खिलाड़ी अपने शहर की टीम से खेलेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed