फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए एक प्रतिमा, जिसमें 20 गणेश सटे हुए हैं एक दूजे से, श्रीनगर से लेकर दुबई तक 'बप्पा' की गूंज

Mon, 02 Sep 2019 11:03 AM IST
खुशबू गोयल नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 02 Sep 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2019 Celebration in All India
गणपति बप्पा - फोटो : अमर उजाला
गणेश चतुर्थी के मौके पर, हम आपको दिखा रहे हैं एक ऐसी प्रतिमा, जिसमें 20 गणेश एक दूसरे से सटे हुए हैं। श्रीनगर से लेकर दुबई तक बप्पा की धूम मची है, देखिए।
Ganesh Chaturthi 2019 Celebration in All India
गणपति बप्पा - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ से श्रीनगर के अलावा दुबई, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली, बद्दी, शिमला, रामपुर झाकड़ी और बिलासपुर सहित अन्य भागों में, डेराबस्सी, मानसा, कालका, पंचकूला, जीरकपुर, मोहाली आदि में लोग भगवान गणेश को अपने अपने घरों में विराजमान कराएंगे। श्रीनगर और दुबई के लिए तो बप्पा प्रस्थान भी कर चुके हैं। दो सितंबर को गणेशोत्सव मनाया जाएगा। कई जगहों पर भव्य पंडाल में भगवान गणेश को विराजमान कराया जाएगा।
Ganesh Chaturthi 2019 Celebration in All India
गणपति बप्पा - फोटो : अमर उजाला
विराजमान होने वाली गणेश प्रतिमाओं को चंडीगढ़ सेक्टर 47 के कालीबाड़ी और बैकुंठधाम स्थित शिव मंदिर में बनाया जा रहा है। भक्त अपने पसंद की मूर्तियों को देखने आ रहे हैं। वे मूर्ति बनाने वाले कारीगरों को वस्त्र और कलर के निर्देश भी दे रहे हैं। कई भक्त अपने घरों में भगवान गणेश को ले जाएंगे। मूर्तिकारों ने कारीगरों के साथ मूर्तियों को सजाने और रंग करने में पूरी ताकत झोंक दी है। बारिश के कारण यदि मूर्तियां गीली हो जाएं तो उन्हें सुखाने के लिए हीटर और आग की भी व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2019 Celebration in All India
गणपति बप्पा - फोटो : अमर उजाला
कालीबाड़ी स्थित मूर्तिकार खोकन अधिकारी ने बताया कि उन्होंने करीब 250 गणेश प्रतिमाएं बनाई हैं। नौ इंच से नौ फुट की गणेश प्रतिमा बनाई गई हैं। लाल बाग का राजा भी बने हैं। यह प्रतिमा बद्दी के भक्तों ने बनवाई है। एक ऐसी प्रतिमा बनाई है जिसमें 20 गणेश जी हैं जो एक दूसरे से सटे हुए हैं। यह प्रतिमा मनीमाजरा की इंदिरा कालोनी में पूजा के लिए जाएगी। बैकुंठ धाम स्थित मूर्तिकार शुभाशीष अधिकारी का कहना है कि वे 500 प्रतिमाएं बना रहे हैं।
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2019 Celebration in All India
गणपति बप्पा
मूर्तिकार शुभाशीष अधिकारी ने बताया कि एक फुट से 12 फुट तक की प्रतिमाएं बनाई हैं। इनमें अधिकतर भक्तों ने बालरूप गणेश का ऑर्डर दिया है। वे मूर्तियों के निर्माण के लिए पंजाब से मिट्टी मंगाते हैं। फिनिशिंग के लिए कोलकाता से मिट्टी के अलावा रंग और सजाने का सामान भी मंगाते हैं। पिछले साल की तुलना में इस साल खर्च करीब 10 प्रतिशत से भी अधिक बढ़ गया है। शुभाशीष अपने परिवार की पांचवीं पीढ़ी है जो मूर्तियां बना रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed