फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी भर्ती के नियम बदले, अब 5 नई शर्तों के साथ मिलेगी नौकरी, कुछ झटका देंगी

Sun, 22 Apr 2018 03:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 22 Apr 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
government recruitment rules changed by haryana government for sports persons
कॉलेज स्टूडेंट्स - फोटो : amar ujala
सरकारी भर्ती के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। ऐसे में अब युवाओं को नौकरी पाने के लिए कई नई शर्तें पूरी करनी होंगी, देखिए जानकारी।
government recruitment rules changed by haryana government for sports persons
कॉलेज स्टूडेंट्स - फोटो : amar ujala
दरअसल, हरियाणा में ग्रुप ए, बी, सी और डी के पदों के लिए खिलाड़ियों की पात्रता सरकार ने नए सिरे से तय कर दी है। पात्रता तय करने के लिए के लिए टूर्नामेंट्स का वर्गीकरण किया गया है। ग्रुप ए, बी और सीए में खिलाड़ियों को तीन प्रतिशत और ग्रुप डी में दस फीसदी आरक्षण मिलेगा। ए, बी, सी या डी के किसी भी ग्रुप के विज्ञापित पदों में खिलाड़ियों के आरक्षित पदों पर आवेदन करने की पात्रता को भी दोबारा परिभाषित किया गया है।
government recruitment rules changed by haryana government for sports persons
कॉलेज स्टूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला
अब उत्कृष्ट खिलाड़ियों के आरक्षण को पात्र खिलाड़ियों के लिए आरक्षण कहा जाएगा। खेल टीमों के संबंध में उम्मीदवार टीम का एक सक्रिय खिलाड़ी हो, जिसकी टूर्नामेंट के कम से कम 25 प्रतिशत खेलों में भागीदारी हो। एक या इससे अधिक विशेष खेलों के आरक्षित खिलाड़ी को उन खेलों में सक्रिय खिलाड़ी नहीं माना जाएगा। पात्र खिलाड़ी को ग्रुप ए, बी, सी या डी के पद के लिए आवेदन करने के मद्देनजर खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग से उचित ग्रेडशन सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
government recruitment rules changed by haryana government for sports persons
कॉलेज स्टूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला
ग्रुप-ए के लिए अब ये रहेगी पात्रता
ग्रुप-ए की नौकरी के लिए खिलाड़ी ने ओलंपिक या चार-वर्षीय वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लिया हो। ओलंपिक खेल जैसे ओलंपिक में या चार वर्षीय वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों, अन्य वर्ल्ड या अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी खेल, अन्य एशियाई या राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में पदक विजेता खिलाड़ी ग्रुप ए पदों में आरक्षण के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
government recruitment rules changed by haryana government for sports persons
कॉलेज स्टूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला
ग्रुप बी के लिए पात्रता
ग्रुप बी के लिए खिलाड़ी ने ओलंपिकस, चार-वर्षीय वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों, अन्य विश्व या अंतर्राट्रीय चैंपियनशिप, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी खेलों और अन्य एशियाई या राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में भाग लिया हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed