{"_id":"5bf3c273bdec2269a642c91a","slug":"gst-fraud-of-11-crore-with-indian-government-via-gst-bill-by-rohtak-company","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"GST को लेकर ऐसी जानकारी आई सामने, पढ़कर लगेगा झटका, जरूर देखें और संभल जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GST को लेकर ऐसी जानकारी आई सामने, पढ़कर लगेगा झटका, जरूर देखें और संभल जाएं
Tue, 20 Nov 2018 05:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Tue, 20 Nov 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Chandigarh GST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जीएसटी बिल को लेकर एक ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसे पढ़कर आपको झटका लगेगा। लेकिन इसे जानना बेहद जरूरी है, पढ़ें और संभल जाएं।
2 of 5
Chandigarh GST
हरियाणा के रोहतक में फर्जी पते पर चल रही स्क्रैप कंपनी ओम इंडस्ट्रीज ने सिर्फ बिल (इनवॉइस) बनाकर सरकार को 11 करोड़ रुपये के जीएसटी का चूना लगा दिया। यह कंपनी कोई कारोबार नहीं कर रही थी। कमीशन लेकर करोड़ों रुपये के कच्चे माल के खरीद का बिल बनाकर दूसरी कंपनियों को दे रही थी।
3 of 5
जीएसटी लागू होने के बाद परेशान व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
करोड़ों रुपये के हो रहे ट्रांजेक्शन पर संदेह होने पर जीएसटी रोहतक आयुक्तालय ने जांच की तो पाया कि रजिस्टर्ड पते पर कोई कंपनी नहीं है। इसके बाद ओम इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर गौरव जैन और नवीन गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई और पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स रोहतक आयुक्तायल के आयुक्त विजय मोहन जैन ने बताया कि मार्च 2018 में पाया गया कि जनता कॉलोनी स्थित ओम इंडस्ट्रीज ने स्क्रैप के 11-11 करोड़ के बिल काटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
GST
बिल में दूसरी कंपनियों को कच्चे माल के तौर पर स्क्रैप बेचना दिखाया गया था। इस कंपनी ने कुल 62 करोड़ रुपये का स्क्रैप दूसरी कंपनियों को बेचना दिखाकर केवल बिल दिए थे। इस पर कुल 11 करोड़ रुपये का जीएसटी बनता था। जुलाई में निरीक्षण किया गया तो कंपनी का जनता कॉलोनी का पता फर्जी मिला। पते पर एक घर था। जांच को आगे बढ़ाया गया और 30 अगस्त 2018 को जीएसटी की चोरी पकड़ी गई। ओम इंडस्ट्रीज कमीशन लेकर फर्जी बिल दूसरी कंपनियों को देती थी।
विज्ञापन
5 of 5
GST impact
जो कच्चे माल की खरीद पर दिए जाने वाले जीएसटी को तैयार माल को बेचने के दौरान दिए जाने जीएसटी की रकम में से घटाकर बहुत कम कर केंद्र सरकार को अदा कर रही थीं। जैन ने बताया कि ओम इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर गौरव जैन और नवीन गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। साथ ही उन कंपनियों पर भी कार्रवाई की जा रही है, जिन्होंने फर्जी जीएसटी क्रेडिट तैयार कर जीएसटी की चोरी की है। इन कंपनियों से जीएसटी की रिकवरी की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।