{"_id":"5c47fbc1bdec222b6e16bdf2","slug":"harbhajan-singh-father-last-memory-inside-photos-bhajji-breaks-down-his-mension","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरभजन सिंह ने 'सपनों का महल' तो तुड़वा दिया, पर इस घर के लिए वे जान भी दे देंगे...देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरभजन सिंह ने 'सपनों का महल' तो तुड़वा दिया, पर इस घर के लिए वे जान भी दे देंगे...देखिए
Thu, 24 Jan 2019 09:12 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 24 Jan 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
हरभजन सिंह का घर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेटर हरभजन सिंह ने 7 करोड़ का अपना 'सपनों का महल' तो तुड़वा दिया, क्या आपने उनका वो घर देखा है, जिसके लिए वे अपनी जान तक दे सकते हैं, लेकिन कोई आंच नहीं आने देंगे।
हरभजन सिंह का घर
पिता की आखिरी याद है ये घर
जी हां, ये है जालंधर के गांव दौलतपुरी में बना भज्जी का घर, जहां उनका जन्म हुआ था। जहां उन्होंने अपनी जिंदगी के 30 साल गुजारे। इस घर से उनके पिता की यादें जुड़ी हैं। उनके साथ बिताए यादगार लम्हें कैद हैं। यह उनके पिता की आखिरी याद है, जिसे वे कभी कोई आंच नहीं आने देंगे। न खुद बेचेंगे और न किसी और को कभी बेचने देंगे।

7 करोड़ का घर तुड़वा दिया
भज्जी ने पंजाब के जालंधर की नई बारादरी में पिम्स अस्पताल के पास स्थित अपनी आलीशान कोठी को तुड़वा दिया है। चर्चा है कि भज्जी ने वास्तुदोष के कारण कोठी को गिराया है। इस घर को भज्जी ने काफी मेहनत से तैयार करवाया था और इसको सपनों का महल करार दिया था। अब दोबारा से भज्जी इसी जगह पर नए ढंग से अपना घर बनवाएंगे।

हरभजन सिंह
दीमक लग गई थी, वास्तुदोष वजह नहीं
वहीं भज्जी का कहना है कि उनकी कोठी में दीमक लग गई थी। इस वजह से ईंटे कमजोर हो गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर उन्होंने अपने घर को तुड़वाया है। वास्तु वाली कोई बात नहीं है। भज्जी ने यह कोठी फिल्म अदाकारा गीता बसरा से शादी से पहले तैयार की थी और इस कोठी का नक्शा से लेकर तमाम तामझाम पर लाखों रुपये खर्च किए थे।

- फोटो : Social Media
एक घर चंडीगढ़ में भी
भज्जी ने बताया कि पहले एक स्लम इलाके काजी मंडी में रहते थे, जहां ज्यादातर घर मद्रासी लोगों के है। जब उन्होंने क्रिकेट में अपना सिक्का जमाया तो सरकार ने उनको छोटी बारादरी में एक शानदार प्लाट दे दिया। इस पर भज्जी ने अपने सपनों का महल तैयार करवाया था। इसके अलावा उनका एक घर चंडीगढ़ की पॉश लोकेशन में भी है, जिसे उन्होंने 2007 में खरीदा था।