फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: आस्ट्रेलिया में ‘लाजवाब हरियाणा’ की धूम, कुछ यूं मनाई गई स्वर्ण जयंती

Sun, 29 Oct 2017 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 29 Oct 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
haryana golden jubli celebration programme in australia
आस्ट्रेलिया में ‘लाजवाब हरियाणा’ की धूम
हरियाणा की स्वर्ण जयंती की धूम आस्ट्रेलिया तक पहुंच चुकी है। आस्ट्रेलिया में बसे हरियाणवी लोंगों ने सिडनी में सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘लाजवाब हरियाणा’ पेश किया।
haryana golden jubli celebration programme in australia
आस्ट्रेलिया में ‘लाजवाब हरियाणा’ की धूम
कार्यक्रम में हरियाणवियों समेत आस्ट्रेलिया के बाशिंदे भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन पहली बार हरियाणवी एसोसिएशन ऑफ आस्ट्रेलिया की ओर से किया गया।
haryana golden jubli celebration programme in australia
आस्ट्रेलिया में ‘लाजवाब हरियाणा’ की धूम
एसोसिएशन की प्रेजिडेंट डा. माधवी मोहिंदरा ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि यहां आस्ट्रेलिया में काफी संख्या में हरियाणा के बाशिंदे बसे हुए हैं, जिन्होंने एक सक्रिय संगठन बनाया हुआ है, जो यहां विभिन्न समाज सेवी व अन्य कार्यों में बढ़-चढ़कर आगे रहता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
haryana golden jubli celebration programme in australia
आस्ट्रेलिया में ‘लाजवाब हरियाणा’ की धूम
उन्होंने बताया कि चूंकि एक नवंबर को हरियाणा के गठन को 50 साल पूरे हो रहे हैं। इसलिए इस एसोसिएशन की ओर से आस्ट्रेलिया में भी हरियाणा की गोल्डन जुबली मनाई गई, जिसमें हरियाणवियों के साथ-साथ आस्ट्रेलियन बाशिंदों ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
haryana golden jubli celebration programme in australia
आस्ट्रेलिया में ‘लाजवाब हरियाणा’ की धूम
इस दौरान हरियाणा के लोक नृत्य, गायन इत्यादि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। अंत में हरियाणवी अंदाज में सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया। प्रेजिडेंट डॉ. माधवी मोहिंदरा ने बताया आस्ट्रेलिया में ये एसोसिएशन हरियाणा की संस्कृति और रीति रिवाजों को जिंदा रखने में प्रयासरत है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed