सब्सक्राइब करें

जेल से लापता होने के बाद पहली बार दिखी हनीप्रीत, अब जल्द होगी गिरफ्तारी

ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Updated Sun, 03 Sep 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
Honeypreet Insan Escaped to Nepal?
Honeypreet Insan
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत प्रदेश पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई है। राम रहीम के साथ रोहतक जेल आने के बाद से लापता हनीप्रीत का अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा है। 
Trending Videos
Honeypreet Insan Escaped to Nepal?
Honeypreet Insan
हनीप्रीत के नेपाल भाग जाने की खुफिया विभाग की रिपोर्ट के आधार पर हनीप्रीत के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। ताकि एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर उसे दबोचा जा सके। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगहों पर नाकेबंदी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Honeypreet Insan Escaped to Nepal?
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
25 अगस्त को डेरा प्रमुख राम रहीम के साथ रोहतक जेल तक आने के बाद से ही हनीप्रीत लापता है। पुलिस काफी कोशिशों के बावजूद उसके बारे में जानकारी नहीं रही है। दूसरी तरफ यदि यह भी बताया जा रहा है कि हनीप्रीत रोहतक में ही छिपी हो सकती है। 
Honeypreet Insan Escaped to Nepal?
हनीप्रीत इंसां - फोटो : SELF
यहां भी डेरा प्रमुख के हजारों की संख्या में अनुयायी है। राम रहीम के जेल आने के बाद हनीप्रीत को जेल से वापस भेज दिया गया था। फिर चर्चा हुई थी कि जेल से आने के बाद हनीप्रीत आर्य नगर में एक डेरा प्रेमी के घर पर रुकी थी। 
विज्ञापन
Honeypreet Insan Escaped to Nepal?
हनीप्रीत, राम रहीम, लुक आउट नोटिस - फोटो : self
हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।  यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस ने हनीप्रीत के मोबाइल की लोकेशन भी खंगाली है। उसके मोबाइल की अंतिम लोकेशन दिल्ली के नजफगढ़ में मिली है। इसके बाद से ही उसका मोबाइल नंबर बंद है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed