{"_id":"5bc4302fbdec2269b16984aa","slug":"india-s-tallest-ravana-stands-in-shalimar-ground-panchkula-dussehra-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए! 210 फुट लंबा देश का सबसे ऊंचा रावण, 5 बार लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में बनाई जगह, 12 खासियतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए! 210 फुट लंबा देश का सबसे ऊंचा रावण, 5 बार लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में बनाई जगह, 12 खासियतें
अवधेश शुक्ला, अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
देश का सबसे ऊंचा रावण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीरों में देखिए, देश का सबसे ऊंचा रावण, जो बनकर खड़ा हो गया है। 210 फुट लंबे इस पुतले की 12 खासियतें हैं और देखने में इतना शानदार कि पलकें झपका नहीं पाएंगे।
देश का सबसे ऊंचा रावण
देश का सबसे ऊंचा रावण पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में खड़ा हो गया है। इस पुतले को तीन मंजिला इमारत पर चढ़कर शहर के किसी भी कोने से आसानी से देखा जा सकता है। खास बात यह है कि पुतले को खड़ा करने के लिए जहां दो क्रेन, एक अर्थमूविंग मशीन का सहारा लिया गया, वहीं श्रीराम लीला क्लब बराड़ा के 150 युवकों को मदद करनी पड़ी। इन युवकों ने लगातार आठ घंटे की कड़ी मशक्कत कर लंकेश के 210 फुट लंबे पुलते को खड़ा किया।
देश का सबसे ऊंचा रावण
210 फुट के इस रावण को बराड़ा के तेजिंदर चौहान ने अपने 40 साथियों के साथ मिलकर करीब पांच महीने में तैयार किया है। इसे तैयार करने में करीब 30 लाख रुपये का खर्च आया। बता दें कि तेजिंदर अपने ही रिकॉर्ड को पांच बार तोड़कर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवा चुके हैं। रावण की सुरक्षा के लिए पंचकूला पुलिस समेत रावण तैयार करने वाली टीम के सदस्य तैनात हैं। इसके अलावा रावण तक कोई पहुंच न सके इसके लिए चौतरफा बैरीकेडिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
देश का सबसे ऊंचा रावण
62 क्विंटल वजन का है ये रावण
रावण के इस पुतले का कुल वजन करीब 62 क्विंटल है। तीन क्विंटल फाइबर ग्लास लगा है। 40 क्विंटल लोहे का स्ट्रक्चर लगाया गया है। 15 क्विंटल बांस का प्रयोग हुआ है। दो क्विंटल प्लास्टिक की रस्सी लगी है। 40 लोगों ने करीब पांच महीने की मेहनत से इसे तैयार किया है। तेजिंदर ने बताया कि एक पुतला तैयार करने के लिए करीब 25 फुट के 900 से लेकर 1000 बांस लगते हैं। इसके अलावा फाइबर, कपड़ा और पटाखों पर करीब पांच लाख रुपये का खर्च आता है। वह ऐसे पटाखों का इस्तेमाल करते हैं, जो अधिक धुआं नहीं छोड़ते।

3000 मीटर कपड़ा 2000 मीटर जूट लगा
रावण के पुतले को तैयार करने के लिए करीब तीन हजार मीटर टेंट का कपड़ा लगा है। तेजिंदर चौहान ने बताया कि अभी तक वह कपड़े को दिल्ली से मंगवाते थे, लेकिन इस बार अंबाला कपड़ा मार्केट से ही खरीदा गया है। इसके अलावा पुतले में दो हजार मीटर जूट लगा है, जिसे चंडीगढ़ के सेक्टर-26 मंडी से खरीदा गया है। उन्होंने बताया कि जूट और कपड़ा बारिश से भी खराब न हो इसके लिए खास तरह का केमिकल लगाया है।